लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण को लेकर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने जमकर चुटकी ली. उन्होंने शेरो-शायरी के जरिए कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि ग्रिप की बात करते-करते वो कमजोरी दिखा गए. उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां तो गिनाई ही, पहले की यूपीए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.