Begin typing your search...

बॉलीवुड में Akshara Singh की नई शुरुआत, Welcome To The Jungle की स्क्रीनिंग में पिता के साथ Red Carpet Moment ने जीता दिल

X
Akshara Singh Makes Bollywood Debut in Welcome To The Jungle | Emotional Father Moment Goes Viral

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी नई पारी शुरू कर दी है. मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle के साथ अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म के थिएटर रिलीज के साथ ही अक्षरा के लिए यह पल बेहद खास बन गया है, क्योंकि यह उनके करियर का एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरान पिता-बेटी के बीच दिखा भावनात्मक रिश्ता लोगों को काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में अक्षरा अपने पिता के साथ नजर आईं, जहां उनके पिता बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस करते दिखे. स्क्रीनिंग के दौरान अक्षरा सिंह के पिता ने बेटी के बॉलीवुड सफर को लेकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है और एक ऐसा सपना है जिसका लंबे समय से इंतजार था. अक्षरा के पिता का भावुक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आया.


bollywoodbollywood movies
अगला लेख