Begin typing your search...

2019 के हीरो अभिनंदन वर्धमान अब उड़ाएंगे प्राइवेट एयरलाइन का विमान? जानें IAF छोड़ने के फैसले पर क्या बोले एक्सपर्ट

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Published on: 4 Sept 2026 9:17 PM

भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद चर्चा में आए अभिनंदन वर्धमान के कथित स्वैच्छिक रिटायरमेंट की खबर फिर सुर्खियों में है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनंदन अब भारतीय वायुसेना की सेवा से बाहर निकलकर प्राइवेट एयरलाइन में पायलट के तौर पर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. इस फैसले को लेकर रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल ओपी तिवारी ने कहा कि इसके पीछे निजी, पारिवारिक और आर्थिक कारण हो सकते हैं, लेकिन अंतिम वजह अभिनंदन ही बेहतर बता सकते हैं. उन्होंने समझाया कि वायुसेना के पायलटों को लगातार पोस्टिंग, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जबकि सिविल एविएशन में अपेक्षाकृत स्थिरता मिलती है. ओपी तिवारी के मुताबिक, सैन्य पायलटों का अनुभव सिविल एविएशन में भी बेहद उपयोगी होता है, खासकर मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसला लेने और विमान को संभालने में...अभिनंदन ने 2019 के भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान अपने साहस और पेशेवर क्षमता से देश में खास पहचान बनाई थी और बाद में फिर वायुसेना में अपनी सेवा जारी रखी... विशेषज्ञ का कहना है कि वायुसेना छोड़कर सिविल एविएशन में जाना देशभक्ति की कमी नहीं है; अभिनंदन का सैन्य योगदान अपनी जगह कायम है और नई भूमिका में भी उनका अनुभव अहम हो सकता है.


India News
अगला लेख