जापान की एक कंपनी में बिल्लियां करतीं हैं काम, 'मैनेजर' तक की पदों पर हैं पोस्टेड
जापान की एक कंपनी ने 10 बिल्लियों को कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया है। उनका काम शिफ्ट के दौरान 32 कर्मचारियों के साथ खेलना है।

लोगों का पालतू जानवर से इतना लगाव होता है कि वो अपने परिवार का हिस्सा मानने लगते हैं। साथ ही उनके साथ समय बिताने में उन्हें अच्छा लगने लगता है। आपने सुना होगा कि कई लोगों ने अपनी संपत्ति का हिस्सा भी पालतू जानवर के नाम कर दिया है। ऐसा ही एक अजीब वाकया जापान में हुआ है।
जापान की एक कंपनी ने 10 बिल्लियों को कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया है। ये सभी बिल्लियां 'चेयर कैट' से लेकर 'मैनेजर' तक की पोस्ट को संभाल रही हैं।
कंपनी ने अपने कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देने और ऑफिस में ठंडा माहौल बनाए रखने के लिए एक अनूठी पहल की है। उनका काम शिफ्ट के दौरान 32 कर्मचारियों के साथ खेलना है।
कंपनी का मानना है कि ये बिल्ली के रूप में दोस्त ऑफिस में लोगों को तनावमुक्त रखते हैं और उनकी प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। क्यूनोट ने 2004 में बिल्लियों को गोद लेना शुरू किया था और पहली बार एक सुशी रेस्टोरेंट से फुतबा नाम की बिल्ली यहां लाई गई थी।
कंपनी ने बताया कि ये बिल्लियां कर्मचारियों को आकर्षित करती हैं, जिसके कारण वे जॉब नहीं छोड़ते। यहां काम करने वाले सभी लोगों को इन बिल्लियों का साथ पसंद है।