Uttrakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने बोर्ड की 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यूबीएसई यूके बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए. दसवीं के अक्षिता ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है. रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज की छात्रा अक्षिता गोयल ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
अक्षिता ने 500 में से 491 अंक हासिल कर अपने जिले का नाम रोशन किया. UBSE परिणाम 2026 लाइव: एमपी के हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 में टॉप किया है. परिणामों से यह भी पता चला है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला मेंदीरत्ता ने उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2026 में टॉप किया है.
यूके बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र खोलें नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइटों में से किसी एक पर जाए: ubse.uk.gov.in uaresults.nic.in होमपेज पर 'Result 2026' या 'UK Board Result' वाला सेक्शन ढूँढें अपनी कक्षा चुनें – कक्षा 10 या कक्षा 12 अब अपनी रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या जैसे जरूरी डिटेल्स सही-सही भरें Submit या View Result बटन पर क्लिक करें आपका पूरा रिजल्ट (मार्कशीट) स्क्रीन पर आ जाएगा अच्छे से चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
2. एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का तरीका (बिना इंटरनेट के) अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। तरीका बहुत आसान है:अपने मोबाइल में SMS एप्लिकेशन खोलें.
मैसेज इस प्रकार लिखें: कक्षा 10 के लिए: UK10 [आपका रोल नंबर] कक्षा 12 के लिए: UK12 [आपका रोल नंबर] इस मैसेज को 5676750 नंबर पर भेज दें। कुछ ही देर में आपके उसी मोबाइल नंबर पर आपका रिजल्ट आ जाएगा.
3. डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने का तरीका:
digilocker.gov.in पर जाए अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
प्रोफाइल में जाकर अपना आधार नंबर लिंक (सिंक) कर लें
'Issued Documents' या 'Partner Documents" वाले सेक्शन में जाए
ड्रॉप-डाउन मेन्यू से Uttarakhand Board और अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुनें जरूरी जानकारी भरकर Submit करें
आपका डिजिटल मार्कशीट दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं
सुझाव: रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर बहुत सारा ट्रैफिक होता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें. अगर साइट नहीं खुल रही हो तो कुछ देर बाद दोबारा ट्राई करें.
इस वर्ष भी छात्रों को ग्रेस मार्क्स का प्रावधान उपलब्ध रहेगा. जो छात्र पासिंग मार्क्स से थोड़ा सा कम अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें बोर्ड के नियमों के अनुसार ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं. हालांकि, यह सुविधा सभी छात्रों पर समान रूप से लागू नहीं होती. छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल वाले विषयों में अलग-अलग पासिंग शर्तें पूरी करनी होती हैं. इसलिए हर छात्र को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करें, तभी उन्हें पास घोषित किया जाएगा.
उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) परीक्षा 2026 में इस साल कुल 1,12,266 छात्रों ने भाग लिया है. बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. अब सभी छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. इस बार बोर्ड ने नए पोर्टल सिस्टम के तहत छात्रों को रिजल्ट देखने की कई सुविधाएं दी हैं. छात्र न केवल आधिकारिक वेबसाइट पर बल्कि अपने स्कूल के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, DigiLocker पर डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध है, जिससे छात्र अपने मूल दस्तावेज आसानी से डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे.




