Begin typing your search...

भंडारा करा दो बाबूजी' कहने वाले रमाशंकर की मौत, ट्रेन में मिली लाश; सामने आया रीजन

भंडारा करा दो बाबूजी' कहने वाले रमाशंकर की मौत हो गई है ऐसी खबर सोशल मीडिया पर खूब चल रही है और लोग उनके पुराने वीडियो शेयर कर श्रंद्धाजलि दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके मौत का कारण जानने के लिए सवाल पुछ रहे हैं तो आइए जानते हैं कैसे हुए भंडारा करा दो बाबूजी वाले रमाशंकर की मौत?

भंडारा करा दो बाबूजी कहने वाले रमाशंकर की मौत, ट्रेन में मिली लाश; सामने आया रीजन
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 10 July 2026 4:05 PM IST

'भंडारा करा दो बाबूजी'… सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह एक लाइन आज भी लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती है. इसी लाइन से इंटरनेट पर पहचान बनाने वाले रामाशंकर गुप्ता को लेकर अब खबर सामने आई है कि उनकी मौत हो चुकी है.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है और तरह के दावे किए जा रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी तस्वीर शेयर कर RIB लिख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पुराने वीडियो शेयर कह रहे हैं कि भंडारा करा दो बाबू जी कि ट्रेन के बाथरूम में लाश मिली है.

कौन थे 'भंडारा करा दो बाबूजी' वाले रामाशंकर?

रामाशंकर को लोग 'भंडारा किंग' या 'भंडारा वाले बाबूजी' के नाम से जानते थे. उनकी पहचान किसी फिल्म, टीवी शो या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर नहीं बनी थी. एक साधारण व्यक्ति के रूप में ट्रेन और हरिद्वार के हर की पौड़ी के आसपास लोगों से उनका सहज अंदाज में कहा गया वाक्य 'बाबूजी, भंडारा करा दो' इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि देखते ही देखते यह एक मीम, ट्रेंड और सोशल मीडिया कल्चर का हिस्सा बन गया. उनकी मासूमियत और सहज व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया था. यही वजह है कि उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई.

कैसे हुए बाबू जी भंडारा करा दो रमाशंकर की मौत?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रामाशंकर का शव हरिद्वार के पास एक ट्रेन के टॉयलेट में मिला. कुछ पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है. सोशल मीडिया क इस्टाग्राम पर योगेश मल्होत्रा नाम के एक युवक ने उनको लेकर पल का अपडेट देता था और यहां तक उसने हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए कहा लिए रमा शंकर गुप्ता ने मना कर दिया और और उनकी तबीयत खराब होने के पीछे का कारण है कि वे शराब पीते थे जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी और फिर एक घर जा रहे थे तो ट्रेन में उनकी लाश मिली. हालांकि इन दावों की अभी तक किसी सरकारी एजेंसी, रेलवे पुलिस (GRP), रेलवे सुरक्षा बल (RPF) या स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है. न ही उनकी मौत के कारण, पहचान या अन्य परिस्थितियों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी हुआ है.

अगला लेख