Begin typing your search...

पिता बीजेपी के समर्थन से सांसद, अंबानी परिवार के करीबी, कौन हैं धनराज परिमल नथवानी जिन्हें सपा भेज रही राज्यसभा

राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी को चुना है. बता दें, धनराज के पिता परिमल नथवानी भाजपा की तरफ से झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं.

Dhanraj Nathwani
X

Dhanraj Nathwani

( Image Source:  X/ @doc_ashish23 )
विशाल पुंडीर
Edited By:विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 30 Sept 2026 11:55 AM IST

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नथवानी को मैदान में उतारा है. नथवानी का नाम सामने आते ही उनकी पहचान, कारोबारी पहचान और रिलायंस समूह से उनके जुड़ाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दोनों उम्मीदवार बुधवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है. सपा ने अपने दूसरे उम्मीदवार के तौर पर धनराज नथवानी के नाम का ऐलान किया है. वह कॉरपोरेट जगत के साथ-साथ खेल प्रशासन से भी जुड़े रहे हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते हैं.

कौन हैं धनराज परिमल नथवानी?

धनराज परिमल नथवानी कारोबारी और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े हैं. उनका जन्म 5 फरवरी 1986 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था. वह राज्यसभा सांसद और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी परिमल नथवानी के बेटे हैं. परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं और लंबे समय से रिलायंस ग्रुप में कॉर्पोरेट अफेयर्स के डायरेक्टर हैं.

धनराज की शिक्षा भी बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़ी रही है. उन्होंने इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की है. इसके बाद कॉरपोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशंस मैनेजमेंट से जुड़े क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ एमबीए किया. उनकी शादी साल 2014 में भूमि नथवानी से हुई थी.

रिलायंस ग्रुप में क्या है जिम्मेदारी?

धनराज नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी हैं और ग्रुप प्रेसिडेंट के तौर पर जिम्मेदारी संभालते हैं. रिपोर्टों के मुताबिक उनका काम समूह की रणनीतिक और कारोबारी गतिविधियों से जुड़ा रहा है. रिलायंस की विभिन्न कंपनियों में भी उनकी भूमिका रही है. रिलायंस ग्रुप के साथ उनके जुड़ाव की वजह से उन्हें उद्योग जगत में पहचान मिली है. उन्हें अंबानी परिवार के करीबी लोगों में भी गिना जाता रहा है.

धनराज नथवानी की पहचान सिर्फ कॉरपोरेट क्षेत्र तक सीमित नहीं है. वह खेल क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन में अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन से भी उनका जुड़ाव रहा है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से जुड़ी शुरुआती कोर टीम में भी उनकी भूमिका बताई जाती है. खेल और कॉरपोरेट क्षेत्र में काम करने का यह अनुभव उनकी सार्वजनिक पहचान का अहम हिस्सा रहा है.

अगला लेख