Begin typing your search...

वाराणसी में 5 साल के बच्चे ने पैंट में कर दिया पेशाब, टीचर ने जला दिया प्राइवेट पार्ट, एक्शन क्या हुआ?

वाराणसी में एक टीचर ने 5 साल के बच्चे को भयावह सजा दी. इतना ही नहीं उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो इसका परिणाम सही नहीं होगा.

वाराणसी में 5 साल के बच्चे ने पैंट में कर दिया पेशाब, टीचर ने जला दिया प्राइवेट पार्ट, एक्शन क्या हुआ?
X
( Image Source:  ChatGpt )

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक प्ले स्कूल से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 5 साल के बच्चे ने पेंट में पेशाब कर दिया तो उसकी टीचर ने उसके प्राइवेट पार्ट को गर्म चाकू से जला दिया. इतनी ही नहीं स्कूल प्रशासन ने और प्रिसिंपल ने बच्चे के परिवार को सहयोग करने के बजाया उन्हें धमकाया भी. बच्चे के पिता की कंपलेंट के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की कर ली है और जांच की जा रही है.

मामले ये है कि बच्चे ने अपनी टीचर से शौचालय जाने की अनुमति मांगी थी लेकिन टीचर ने मना कर दिया और बच्चा कंट्रोल नहीं कर सका और उसने पेंट में पेशाब कर दी. इसके बाद गुस्साई टीचर उशे अलग कमरे में ले गई और गैस स्टोव पर चाकू के लाल हो जाने तक उसे गर्म किया और फिर बच्चे के प्राइवेट पार्ट पर लगा दिया फिर उसकी पिटाई कर धमकी दी कि वो किसी को न बताए नहीं तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे.टीचर ने गलती को न दोहराने की बात भी कही. टीचर का नाम प्रीति कुश्वाहा है.

जब बच्चा अपने घर लौटा तो इसने पूरी दास्तां अपने माता-पिता को बताई. दोनों ने बच्चे के क्लास टीचर को कॉल किया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद प्रिंसिपल हेमलता सिंह से बात हुई तो उसने परिवार को सहयोग करने के बजाय धमकाया. अगले दिन, जब पिता खुद स्कूल गए, तो प्रिंसिपल और मैनेजर ने किसी भी तरह की मदद करने या मामले पर ध्यान देने से साफ इनकार कर दिया. बच्चे का दर्द और चोटें देखते हुए पिता ने पुलिस में कंपलेंट कराई.

सीनियर पुलिस अफसर अतुल सिंह ने बताया कि कंपलेंट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. जल्दी ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्कूल का नाम सेरेन सोनी पब्लिक स्कूल है. पीड़ित बच्चे के पिता एडवोकेट हैं.

अगला लेख