Begin typing your search...

मोदी सरकार के टॉप 6 मंत्री, इंस्टाग्राम पर कौन कितना एक्टिव? अमित शाह से लेकर गडकरी, जयशंकर तक का रिपोर्ट कार्ड

इस रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी छह केंद्रीय मंत्रियों- अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, प्रह्लाद जोशी और एस. जयशंकर की इंस्टाग्राम एक्टिविटी का विश्लेषण किया गया है. पिछले एक महीने में किस मंत्री ने कितनी पोस्ट की, किसके कितने फॉलोअर्स हैं और सोशल मीडिया पर कौन सबसे ज्यादा एक्टिव है, इसका पूरा रिपोर्ट कार्ड यहां पढ़ें.

मोदी सरकार के टॉप 6 मंत्री, इंस्टाग्राम पर कौन कितना एक्टिव? अमित शाह से लेकर गडकरी, जयशंकर तक का रिपोर्ट कार्ड
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 27 July 2026 4:55 PM IST

क्या सचमुच दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP और Gen Z के आंदोलन ने मोदी सरकार की सोशल मीडिया रणनीति बदल दी? क्या यही वजह थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की आधी रात इंस्टाग्राम पर अचानक वीडियो शेयर किया और फिर अगले ही दिन अपने सभी मंत्रियों को इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने के लिए कहा. इसी बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यह नैरेटिव तेजी से फैलने लगा कि 12 साल से सत्ता में मजबूत मोदी सरकार को पहली बार Gen Z के दबाव का असर दिखा है?

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मोदी सरकार अब Gen Z तक पहुंचने के लिए अपनी डिजिटल रणनीति बदल रही है, या यह पहले से तय अभियान का हिस्सा है? आज की इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब तलाशेंगे और जानेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मोदी सरकार के सबसे करीबी और प्रभावशाली 6 मंत्री इंस्टाग्राम पर कितने एक्टिव हैं, किसके कितने फॉलोअर्स हैं और कौन सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक सबसे ज्यादा पहुंच बना रहा है?

1. अमित शाह इंस्टाग्राम पर कितने एक्टिव?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते एक महीने के दौरान उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10 पोस्ट शेयर की हैं. इन पोस्ट के जरिए वह सरकार की योजनाओं, राजनीतिक कार्यक्रमों, राष्ट्रीय मुद्दों और विभिन्न आयोजनों की जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं. अगर उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बात करें तो अमित शाह के 35.3 मिलियन (3.53 करोड़) फॉलोअर्स हैं. अब तक वह 1,834 पोस्ट शेयर कर चुके हैं, जबकि 27 लोगों को फॉलो करते हैं.

2. इन दिनों इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव राजनाथ सिंह!

मोदी सरकार के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इंस्टाग्राम पर इन दिनों काफी एक्टिव दिख रहे हैं. पिछले एक महीने के दौरान उन्होंने अपने आधिकारिक अकाउंट से 13 पोस्ट शेयर की हैं. वहीं बीते दो दिनों से वह लगातार नई पोस्ट कर रहे हैं. अगर उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की बात करें तो राजनाथ सिंह के 2.5 मिलियन (25 लाख) फॉलोअर्स हैं. अब तक वह 637 पोस्ट कर चुके हैं और 38 लोगों को फॉलो करते हैं.

3. क्या सबसे ज्यादा Insta पर एक्टिव गडकरी?

सोशल मीडिया पर एक्टिवा की बात करें तो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सबसे आगे नजर आते हैं. पिछले एक महीने में उन्होंने 157 पोस्ट शेयर की हैं, जो मोदी सरकार के बड़े मंत्रियों में गिने जाते हैं और इन दिनों काफी चर्चा में भी हैं. नितिन गडकरी के इंस्टाग्राम पर 6.6 मिलियन (66 लाख) फॉलोअर्स हैं. अब तक वह 12,454 पोस्ट साझा कर चुके हैं, जबकि वह केवल 6 लोगों को फॉलो करते हैं. उनकी प्रोफाइल पर सरकारी योजनाओं, सड़क परियोजनाओं, कार्यक्रमों और जनसंपर्क से जुड़ी सामग्री लगातार देखने को मिलती है.

4. देश के वित्त मंत्री का इंस्टा पर क्या हाल?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी सोशल मीडिया भी एक्टिव रहती हैं. बीते एक महीने में उन्होंने 25 पोस्ट साझा की हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन (17 लाख) फॉलोअर्स हैं. अब तक उन्होंने 926 पोस्ट की हैं और वह 30 लोगों को फॉलो करती हैं.

5. नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी कितने एक्टिव हैं?

अब बात करते हैं देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की, तो इनकी प्रोफाइल के मुताबिक हाल फिलहाल में ज्यादा एक्टिव दिख रहे हैं. हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई रील शेयर की है वहीं बीते एक महीने की बात करें तो 30 पोस्ट शेयर की है और उनके इंस्टाग्राम पर 7.28 लाख फॉलोअर्स हैं. अब तक वह 5,345 पोस्ट कर चुके हैं और 40 लोगों को फॉलो करते हैं.

6. विदेश मंत्री एस. जयशंकर: एक्टिविटी में दूसरे स्थान पर

मोदी सरकार के वरिष्ठ नेताओं में शामिल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं. पिछले एक महीने में उन्होंने 116 पोस्ट साझा की हैं. इस सूची में वह नितिन गडकरी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा सक्रिय मंत्री हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन (35 लाख) फॉलोअर्स हैं. अब तक वह 3,668 पोस्ट कर चुके हैं और 30 लोगों को फॉलो करते हैं. विदेश यात्राओं, कूटनीतिक बैठकों और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ी झलकियां उनके अकाउंट पर नियमित रूप से देखने को मिलती हैं.

नोट: यह लेख संबंधित केंद्रीय मंत्रियों के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें पिछले एक महीने के दौरान साझा की गई पोस्ट, कुल पोस्ट, फॉलोअर्स और फॉलोइंग के आंकड़ों के आधार पर यह बताया गया है कि कौन-सा मंत्री इंस्टाग्राम पर कितना एक्टव है? समय के साथ ये आंकड़े और पोस्ट की संख्या बदल सकती है.

नरेंद्र मोदीअमित शाह
अगला लेख