Begin typing your search...

क्या सच में एक हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम लड़कों का सिर काट के काली माता को चढ़ा दिया? जानिए Viral दावे का सच

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बाबतपुर में एक हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर माता काली को चढ़ा दिया. वायरल पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कथित तौर पर ये युवक लड़की को धर्मांतरण और रेप की धमकी दे रहे थे. आइए जानते हैं इस वायरल दावे का सच.

क्या सच में एक हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम लड़कों का सिर काट के काली माता को चढ़ा दिया? जानिए Viral दावे का सच
X

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला दावा तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बाबतपुर में एक हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर माता काली को चढ़ा दिया. वायरल पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कथित तौर पर ये युवक लड़की को धर्मांतरण और रेप की धमकी दे रहे थे. इस दावे के साथ लोगों से इसे बड़े पैमाने पर शेयर करने की अपील भी की जा रही है. लेकिन क्या यह घटना सच है या फिर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक अफवाह? आइए जानते हैं इस वायरल दावे की सच्चाई.

इस दावे को लेकर वाराणसी पुलिस ने खंडन करते हुए पुरी तरह से फर्जी बताया है और सोशल मीडिया X पर जवाब देते हुए लिखा कि, सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्ट पूर्णतया भ्रामक है. @varanasipolice द्वारा इसका खण्डन कर अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया एकाउंटस के विरुद्ध FIR पंजीकृत की गयी है. उत्तर प्रदेश में अपराध एवं क़ानून व्यवस्था संबंधी खबरों के सत्यापन हेतु @UPPViralCheck को ट्वीट करें.

6 मुस्लिम लड़को का गला काटने वाली खबर फेक

इसी के साथ आपको बता दे कि ऐसी की एक फर्जी खबर 2023 में फैली थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक्शन लिया और वायरल दावे का खंडन किया है था पुलिस ने इस खबर को पुरी तरह से फर्जी बताया है और अपील की है कि भ्रामक जानकारी न फैलाई जाए, सोशल मीडिया ये दावा पूरी तरह से फेक है तो कृपया सावधान रहे हैं.

वायरल दावे में क्या-क्या?

वायरल दावे में सोशल मीडिया के इस्टाग्राम में वीडियो शेयर और स्टोरी लगाकर लड़कियां ये जानकारी शेयर कर रही है तो वहीं कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं. इसी के साथ उनके वायरल कमेंट में कोई हर-हर महादेव कह रहा है तो कोई कुछ, जो कि ये जानकारी पुरी तरह से फेक है.

वायरल
अगला लेख