खाकी वर्दी में प्यार! यूपी के ये दो धाकड़ IPS अफसर इस दिन रचाएंगे शादी, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी इन दिनों अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं. संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका वर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
पुलिस की वर्दी में सख्त फैसले लेने वाले अधिकारी जब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आते हैं तो लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. इन दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित आईपीएस अफसरों की शादी की खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.
दरअसल, बरेली में तैनात एसपी अंशिका वर्मा राजस्थानी घराने की बहू बनेंगी. वह संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कब होगी यह शादी?
कहां होगी शादी?
जानकारी के मुताबिक, दोनों आईपीएस अधिकारियों की शादी राजस्थान के बाड़मेर में होने जा रही है. शादी के फंक्शन तीन दिनों तक चलेंगे. जहां 28 मार्च को बाड़मेर के कृष्ण निवास में केके बिश्नोई बारात लेकर पहुंचेंगे. इसके बाद 29 मार्च को विदाई की रस्म होगी. वहीं 30 मार्च को जोधपुर के एक ग्रैंड रिसॉर्ट में रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कई बड़े मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.
कौन-कौन होगा शादी में शामिल?
इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, पुलिस अफसर और राजनेताओं के शामिल होने की चर्चा है. बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य सहित कई बड़े नाम रिसेप्शन में पहुंच सकते हैं.
कौन हैं अंशिका वर्मा?
आईपीएस अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2021 बैच की अधिकारी हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सेल्फ स्टडी के जरिए सिविल सेवा परीक्षा पास की. करियर की शुरुआत में वह गोरखपुर में एएसपी के पद पर तैनात रहीं और फिलहाल बरेली में एसपी दक्षिणी के रूप में कार्यरत हैं.
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई




