क्या अपर्णा यादव से होगी पूछताछ, कैसे थे प्रतीक के साथ उनके रिश्ते? पुलिस ने मोबाइल किया जब्त
13 मई को प्रतीक यादव की अचानक मौत के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई, क्या अपर्णा और प्रतीक के बीच अभी भी अनबन चल रही थी और दोनों का रिश्ता कैसा था?
Prateek Yadav wife Aparna Yadav
बीते कुछ महीनों पहले अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी भाजपा नेता अपर्णा यादव के बीच झगड़े की खबरें सामने आई थी. यहां तक प्रतीक ने तो इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके तलाक लेने की बात तक कह डाली थी. हालांकि बाद में अपर्णा ने इस भी को अफवाह बताया था और प्रतीक ने पोस्ट भी हटा दी थी. अब 13 मई को प्रतीक यादव की अचानक मौत के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई, क्या अपर्णा और प्रतीक के बीच अभी भी अनबन चल रही थी और दोनों का रिश्ता कैसा था?
वहीं पुलिस ने प्रतीक का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, अब सवाल ये है कि क्या पुलिस अपर्णा यादव से पूछताछ करने वाली है? प्रतीक यादव की मौत को फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है. पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुट गए हैं. पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है.
क्या अपर्णा यादव के घर जाएगी पुलिस?
जिस समय प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया, उस वक्त उनकी पत्नी अपर्णा यादव उनके साथ मौजूद नहीं थीं. सूत्रों की मानें तो लखनऊ पुलिस अब भाजपा नेता अपर्णा यादव के घर जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जिस समय प्रतीक यादव घर में थे, उस दौरान परिस्थितियां कैसी थीं.
बेहोश मिले थे प्रतीक यादव
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने प्रतीक यादव का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जाएगी.
कैसी रही अपर्णा और प्रतीक की लव स्टोरी?
अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की प्रेम कहानी भी लंबे समय तक चर्चा में रही. दोनों की लव स्टोरी करीब 10 साल तक चली थी. इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों को रिश्ते के बारे में बताया और फिर 4 दिसंबर 2011 को शादी के बंधन में बंध गए. यह शादी उस समय प्रदेश की चर्चित हाई-प्रोफाइल शादियों में गिनी गई थी. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए और परिवार की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं.
क्या पहले से बीमार थे प्रतीक यादव?
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन डॉक्टर उन्हें डिस्चार्ज करने के पक्ष में नहीं थे. इसके बावजूद प्रतीक यादव कथित तौर पर डॉक्टरों की सलाह के खिलाफ अस्पताल से घर लौट आए थे. इसके बाद वे घर पर ही ईलाज ले रहे थे




