Begin typing your search...

गाली देने वाली और माफी मांगने वाली अलग-अलग? रुचिका सिंह के Viral Video को लेकर सोशल में मचा हल्ला- यूजर्स ने बताया दोनों में अंतर

जंतर-मंतर पर वायरल वीडियो को लेकर रुचिका सिंह को लेकर अब नया दावा सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की बालिग है और माफी मांगने वाली लड़की उसकी बहन है तो नाबालिग है और इसी के साथ कहा है कि इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए आइए जानते हैं इस पर यूजर्स का क्या कहना है?

गाली देने वाली और माफी मांगने वाली अलग-अलग? रुचिका सिंह के Viral Video को लेकर सोशल में मचा हल्ला- यूजर्स ने बताया दोनों में अंतर
X

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रुचिका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिए जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है. एक्स (X), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हजारों पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखने वाली लड़की और बाद में माफी मांगने वाली लड़की एक नहीं हैं बल्कि दोनों अलग-अलग है.

कुछ लोग दोनों को बहन बता रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि मेकअप करा के माफी मगवानी चाहिए. जबकि कुछ ने यहां तक दावा किया है कि दोनों जुड़वा बहनें हैं. हालांकि, इन दावों की अब तक किसी आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर गाली देते हुए और माफी मांगते हुए दो तस्वीर शेयर की जा रही है जिसको लेकर सोशल में अफवाहों की बौछार लगी हुई है आइए इस की साथ जानते हैं कि रुचिका के परिवार में कौन-कौन है और वे कितनी बहनें हैं?

क्या है पूरा सोशल मीडिया विवाद?

जैसे ही रुचिका सिंह का माफीनामा वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों वीडियो की तुलना शुरू कर दी. इसके बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर गाली देने वाली लड़की अलग है. माफी मांगने वाली लड़की अलग है. परिवार ने छोटी बहन को सामने लाकर माफी मंगवाई. कुछ पोस्ट में दोनों को जुड़वा बहन भी बताया जा रहा है. इनमें से किसी भी दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया यूजर्स किन-किन बातों का हवाला दे रहे हैं?

कई यूजर्स दोनों तस्वीरों और वीडियो की तुलना करते हुए दावा कर रहे हैं कि दोनों चेहरों में कई अंतर दिखाई देते हैं. सोशल मीडिया पर बताए जा रहे वीडियो को लेकर क्या-क्या अंतर बताया जा रहा है?

  • हेयर लाइन अलग दिखाई देती है.
  • दांतों के बीच गैप अलग है.
  • नाक में पियर्सिंग अलग बताई जा रही है.
  • कान में छेद होने और न होने का दावा.
  • भौंहों (Eyebrows) का आकार अलग बताया जा रहा.
  • बालों का रंग और टेक्सचर अलग बताया जा रहा.
  • चीक बोन की बनावट अलग होने का दावा.

माफी मांगने वाली रुचिका सिंह की बहन

X पर @pkpnb नाम के एक यूजर ने दोनों तस्वीरों की तुलना करते हुए दावा किया कि हेयर लाइन अलग है. दांतों का गैप अलग है. कान में छेद अलग दिखाई देता है. नाक की पियर्सिंग अलग है. भौंहों का शेप अलग है. बालों का रंग और सिल्कीनेस अलग है. चीक बोन अलग दिखाई देती है. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तो वहीं हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ये दोनों लड़कियां अलग है जो जंतर-मंतर पर गाली दे रही है वो लड़की बालिग है यानी एडल्ट है और जो माफी मांग रही है वो नाबालिग है यानी ये दोनों बहन हो सकती है और इसी के साथ उन्होंने दोंनों लड़कियों को लेकर वीडियो शेयर किया है और क्या-क्या अंतर है उन्होंने वीडियो में बताया है उन दोनों की पहचान?

वायरल
अगला लेख