Begin typing your search...

बिहार में नगर परिषद के EO की पीट-पीटकर हत्या, पटना लौटते समय अपराधियों ने बनाया निशाना; ड्राइवर हिरासत में, किसने कराया मर्डर?

X

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की 1 अगस्त की देर रात औरंगाबाद जिले में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह डेहरी से पटना लौट रहे थे, तभी बारुण थाना क्षेत्र में धनौती पुल के पास अपराधियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध मानते हुए मृतक के ड्राइवर मिथिलेश कुमार को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है. रोहतास और औरंगाबाद के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मामले की संयुक्त जांच कर रहे हैं. इस घटना के विरोध में बिहार नगर सेवा संघ ने सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल व रोष व्यक्त किया है.


बिहार
अगला लेख