आध्यात्मिक से लेकर प्राकृतिक माहौल तक, कैसा होगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनने वाला प्रभुपाद विलेज?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में जल्द ही ‘प्रभुपाद विलेज’ नाम की एक अनूठी आध्यात्मिक टाउनशिप विकसित की जाएगी. इस्कॉन से जुड़े भक्तों द्वारा तैयार की जा रही इस परियोजना में मंदिर, गुरुकुल, गौशाला और वानप्रस्थ आश्रम जैसी सुविधाएं होंगी. इसका उद्देश्य आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच लोगों को आध्यात्मिक और प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है.
Greater Noida West Prabhupada Village Project: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में जल्द ही ‘प्रभुपाद विलेज’ नाम से एक खास आध्यात्मिक टाउनशिप विकसित की जाएगी. इस परियोजना को इस्कॉन से जुड़े भक्तों द्वारा तैयार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर शांत, आध्यात्मिक और प्राकृतिक माहौल देना है.
इस्कॉन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह परियोजना केवल रहने की जगह नहीं होगी, बल्कि वैदिक संस्कृति और भगवान कृष्ण की भक्ति पर आधारित एक आध्यात्मिक समुदाय के रूप में विकसित की जाएगी.
कैसा होगा प्रभुपाद विलेज?
- प्रभुपाद विलेज में श्रीश्री राधा-कृष्ण मंदिर, वैदिक अध्ययन केंद्र, गुरुकुल, गौशाला और फूड फॉर लाइफ केंद्र बनाए जाएंगे. यहां लोगों को आध्यात्मिक शिक्षा के साथ संस्कार और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
- इस परियोजना की सबसे खास बात वानप्रस्थ आश्रम होगी. यहां ऐसे लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, जो परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद अपना जीवन भक्ति, सेवा और साधना में बिताना चाहते हैं.
- प्रभुपाद विलेज में गो-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जीवन को बढ़ावा दिया जाएगा. परियोजना से जुड़े लोगों का कहना है कि यह टाउनशिप आने वाले समय में वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन का एक आदर्श मॉडल बन सकती है.
- परियोजना से जुड़े लोगों के अनुसार, प्रभुपाद विलेज में हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जीवन को विशेष महत्व दिया जाएगा. यहां रहने वाले लोगों को प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने और तनावमुक्त वातावरण में जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
क्यों खास है यह परियोजना?
आज के समय में जहां अधिकांश टाउनशिप आधुनिक सुविधाओं पर केंद्रित हैं, वहीं प्रभुपाद विलेज आध्यात्मिक विकास, सांस्कृतिक मूल्यों और सामुदायिक जीवन को प्राथमिकता देगा. यही वजह है कि इसे भविष्य में वैदिक संस्कृति पर आधारित एक आदर्श मॉडल के रूप में देखा जा रहा है.




