Begin typing your search...

Lock Upp Season 2 को लेकर हुआ विवाद तो बालकनी से लटक गई युवती, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी का वीडियो हुआ वायरल, क्या बोली पुलिस?

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी से एक युवती के बालकनी से लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल युवती के बालकनी से लटकने की वजह स्पष्ट नहीं है.

Woman Seen Hanging From Balcony in Greater Noida Society, Viral Video Under Police Investigation
X

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बालकनी से लटकी दिखी युवती

मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Updated on: 27 July 2026 7:27 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाउसिंग सोसाइटी से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती बहुमंजिला इमारत की बालकनी से लटकी हुई दिखाई दे रही है, जबकि फ्लैट की बालकनी में मौजूद एक युवक उसे बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोसाइटी पहुंचकर युवक और युवती से पूछताछ की.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसी सोसाइटी में रहने वाले दूसरे फ्लैट के लोगों ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया. वीडियो सामने आने के बाद यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

पुलिस ने लिया संज्ञान

वायरल वीडियो सामने आने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर सोसाइटी के लोगों से पूछताछ कर रही है और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख थाना क्षेत्र की Aims Green Avenue सोसाइटी का बताया जा रहा है.

बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-एच स्थित फ्लैट संख्या-1805 का है. यह घटना 26 जुलाई 2026 की है. पुलिस के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक-युवती की पहचान गरिमा और मोहित निवासी मेरठ के रूप में हुई है. दोनों आपसी सहमति से साथ रह रहे हैं.

लॉकअप टीवी शो को लेकर हुआ विवाद

थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय दोनों एक टीवी शो लॉकअप देख रहे थे। शो के एक दृश्य को लेकर दोनों के बीच अलग-अलग प्वाइंट ऑफ व्यू होने से बहस हो गई. इसी दौरान युवती बालकनी पर जाकर खड़ी हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.

अगला लेख