Begin typing your search...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में फिर लिफ्ट बनी मुसीबत, 13 लोग 20 मिनट तक अंदर फंसे; बच्चों के रोने पर बाहर वालों को चला पता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार शाम पैसेंजर लिफ्ट अचानक रुकने से 13 लोग करीब 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे. लिफ्ट में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे. aगर्मी और घुटन के बीच बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बाहर मौजूद लोगों को घटना का पता चला.

13 People Trapped in Ajnara Homes Lift in Greater Noida West for 20 Minutes
X

लिफ्ट में फंसे लोग

मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Updated on: 5 Oct 2026 10:58 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में लिफ्ट में फंसने की घटनाओं से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सोमवार शाम टावर M की पैसेंजर लिफ्ट में ऊपरी फ्लोर से नीचे आ रहे 13 लोग अचानक लिफ्ट रुकने से करीब 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे. इनमें छोटे बच्चे और सीनियर सिटीजन भी शामिल थे.

बताया जा रहा है कि लिफ्ट अचानक झटके के साथ बीच फ्लोर पर रुक गई. इसके बाद अंदर फंसे लोगों ने मदद के लिए कई बार इंटरकॉम और इमरजेंसी अलार्म बजाया, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा. लिफ्ट में फंसे लोगों ने गेट भी बजाया. इस दौरान गर्मी के कारण उनकी हालत खराब होने लगी.

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोगों को हुई घटना की जानकारी

  • लिफ्ट में बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बाहर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में सुरक्षा गार्ड और मेंटिनेस टीम को सूचना दी.
  • करीब 20 मिनट बाद लिफ्ट को फर्स्ट फ्लोर पर लाकर उसका गेट खोला गया, जिसके बाद सभी 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
  • सोसायटी निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं. उनका आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट अटकना आम बात हो गई है और आए दिन लोग लिफ्ट में फंस रहे हैं.

निवासियों का कहना है कि लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधा के रखरखाव में लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने लिफ्ट के नियमित रखरखाव और खराबी की स्थिति में तत्काल मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की मांग की है.

अगला लेख