Begin typing your search...

पिच पर टिप्पा खाकर विकेट-कीपर के ऊपर से होती हुई सीधे बाउंड्री पार गई बॉल, रन 5 ही क्यों मिले? VIDEO

Canada Super60 के सेमीफाइनल में एक Wide Ball टप्पा खाने के बाद विकेटकीपर के ऊपर से सीधे बाउंड्री पार चली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अंपायर ने बाउंड्री का इशारा किया और टीम को कुल 5 रन मिले, जिसके बाद सवाल उठा कि गेंद बाउंड्री के बाहर गई तो 6 रन क्यों नहीं मिले.

Wide Ball Crossed the Boundary, But Why Were Only 5 Runs Given? Aakash Chopra Explains
X
( Image Source:  x.com/FanCode )

Wide Ball Boundary Rule: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक गेंदबाजी की डाली हुई वाइड गेंद विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार पहुंच जाती है... अंपायर ने इस पर 4 रन का इशारा किया. इस तरह टीम को 5 रन मिले... लेकिन लोगों के मन में यह सवाल खड़ा हो गया, जब गेंद डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंची तो इसे सिक्स क्यों नहीं दिया गया. अब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इसका जवाब दिया है,

दरअसल, यह वीडियो कनाडा सुपर60 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच का है, जो 4 अक्टूबर को टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच खेला गया. इस मैच में सिक्सर्स ने 9 रन मास्टर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

किस ओवर की है घटना?

यह घटना सिक्सर्स की पारी के नौवें ओवर की है. गेंदबाज थे अली खान... उन्होंने सिक्सर्स के कप्तान किरोन पोलार्ड की तरफ गेंद फेंकी, जो टप्पा खाने के बाद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई. इस पर टीम को 5 रन मिले.

आकाश चोपड़ा ने क्या बताया?

आकाश चोपड़ा ने कहा कि इस पर 7 रन नहीं, बल्कि 5 रन ही मिलेंगे, उन्होंने बताया कि क्रिकेट का नियम कहता है कि अगर गेंद वाइड है और वो बाउंड्री लाइन के पार चली गई है तो 5 रन मिलेंगे. नियम के मुताबिक, गेंद पर बैट लगना जरूरी था, जो कि इस गेंद पर हुआ नहीं. इसलिए 5 रन ही दिए गए.

क्या रहा मैच का नतीजा?

मैच को किरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली Toronto Sixers ने जीता. Mississauga Masters, ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. सिक्सर्स ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए, जबकि मास्टर्स की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना सकी. पोलार्ड ने 16 गेंद पर 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 40 रन बनाए. एंड्रियस गौस 33 रन बनाकर नाबाद रहे.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख