Begin typing your search...

EPFO की नियोक्ताओं से अपील: EEC-2026, विश्वास और एमनेस्टी योजना का उठाएं लाभ, PF सेवाएं हुईं और आसान

EPFO ने नियोक्ताओं से EEC-2026, विश्वास योजना-2026 और एमनेस्टी योजना-2026 का लाभ उठाने की अपील की है। संगठन का कहना है कि नई योजनाओं और EPFO 3.0 के जरिए PF सेवाएं पहले से ज्यादा आसान, डिजिटल और तेज हो गई हैं, जिससे कर्मचारियों और संस्थानों दोनों को फायदा मिलेगा।

EPFO ​​reforms will completely transform the PF system
X

EPFO

मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा4 Mins Read

Published on: 24 July 2026 7:17 PM

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा ने नियोक्ताओं से कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC-2026), विश्वास योजना-2026, एमनेस्टी योजना-2026, EPFO 3.0 और CITES जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है. क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ग्रेटर नोएडा वैभव सिंह ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य अधिक से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ना और नियोक्ताओं के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाना है.

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ग्रेटर नोएडा वैभव सिंह ने बताया कि कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC-2026) के तहत ऐसे पात्र कर्मचारियों का पंजीकरण कराया जा सकेगा, जिन्हें पहले किसी कारणवश EPF योजना में शामिल नहीं किया गया था. इससे अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा और स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा.


क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ग्रेटर नोएडा वैभव सिंह ने क्या-क्या बताया?

  • विश्वास योजना-2026 (29 जून से 28 दिसंबर) के तहत भविष्य निधि अंशदान के विलंबित भुगतान से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और निर्धारित शर्तों के तहत क्षतिपूर्ति (Damages) में राहत का प्रावधान किया गया है.
  • एमनेस्टी योजना-2026 उन प्रतिष्ठानों के लिए शुरू की गई है, जो Exempted PF Trust संचालित कर रहे हैं लेकिन जिनकी अनुपालन प्रक्रिया अधूरी है.
  • EPFO 3.0 और CITES (Centralised IT Enabled Services) के माध्यम से सदस्य और नियोक्ता सेवाओं को अधिक डिजिटल, तेज और पारदर्शी बनाया गया है. अब सदस्य नौकरी बदलने या बेरोजगारी की स्थिति में PF खाते की 75 प्रतिशत राशि निकाल सकते हैं और देश के किसी भी EPFO कार्यालय में फिजिकल क्लेम जमा कर सकते हैं.
  • एडवांस क्लेम के नियमों को भी सरल बनाया गया है. सदस्य 12 माह की सेवा पूरी होने के बाद पात्र शेष राशि का 100 प्रतिशत तक एडवांस प्राप्त कर सकते हैं.
  • बीमारी, शिक्षा, विवाह, आवास और विशेष परिस्थितियों में निर्धारित संख्या के अनुसार एडवांस क्लेम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
  • क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से 6,000 प्रतिष्ठानों के 25,08,235 सदस्यों के PF खातों का वार्षिक लेखा अपडेट पूरा कर दिया है और ब्याज की राशि खातों में जमा कर दी गई है.
  • सदस्य अब EPFO Member Portal और UMANG ऐप के माध्यम से अपना PF बैलेंस और ब्याज की जानकारी देख सकते हैं.
  • EPFO ने यह भी बताया कि ऑटो क्लेम सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है.
  • पात्र दावों का निस्तारण बिना मानवीय हस्तक्षेप के सामान्यतः 72 घंटे के भीतर किया जा रहा है. साथ ही अब PF दावों पर अंतिम अनुमोदन की तारीख तक ब्याज दिया जाएगा, जिससे सदस्यों को अधिक लाभ मिलेगा.
  • 1 जुलाई 2026 से लागू नई EPF, EPS और EDLI योजनाएं सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.
  • सभी नियोक्ताओं से अपील है कि वे अपने प्रतिष्ठान की अनुपालन स्थिति की समीक्षा करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर इन विशेष योजनाओं का लाभ उठाएं.
  • किसी भी सहायता के लिए नियोक्ता EPFO क्षेत्रीय कार्यालय, ग्रेटर नोएडा के सुविधा केंद्र या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.



काम की खबर
अगला लेख