Begin typing your search...

जश्न में डूबा जंतर-मंतर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ऐसा है माहौल, वीडियो में देखें प्रदर्शनकारियों की खुशी

शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जहां अब इस कदम से छात्रों को बेहद राहत है और जंतर मंतर पर खुशी का माहौल है, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

जश्न में डूबा जंतर-मंतर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ऐसा है माहौल, वीडियो में देखें प्रदर्शनकारियों की खुशी
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 25 July 2026 3:25 PM IST

करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर जारी नीट पेपर लीक आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों में जश्न का माहौल है. लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर डटे छात्र अब जीत का दावा करते हुए खुशी मना रहे हैं और इसकी कई तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

कहीं लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, कहीं डांस और नारेबाजी हो रही है तो कहीं भावुक पल देखने को मिल रहे हैं. जंतर-मंतर का पूरा माहौल उत्सव में बदल गया है. इन वायरल वीडियो में देखिए कैसे इस्तीफे की खबर मिलते ही प्रदर्शनकारियों की खुशी देखते ही बन रही है.

खुशी से झूमे अभिजीत दीपके

इस वीडियो में अभिजीत दीपके को एक फोन आता है और वह खुशी के मारे झूम उठते हैं और फिर सभी को माइक से बताते हैं कि उन्होंने कर दिखाया. हालांकि, वह कहते हैं कि 'डरने की कोई ज़रूरत नहीं है. यह लोकतंत्र है. उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं. हम ऐसे ही नहीं मानेंगे. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. लेकिन जिन बच्चों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिलना चाहिए. उन्हें यह मिलना चाहिए. उन सभी परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा और दूसरी बात, 20 तारीख़ को जिन पुलिस वालों ने गुंडागर्दी की, उन पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए. याद रखें, कॉकरोच से पंगा न लें.'

एक-दूसरे से हाथ मिलाते लोग

इस वीडियो में लोग खूब चिल्लाते नजर आ रहे हैं और डांस करते दिख रहे हैं. एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं. वीडियो में शख्स कहते नजर आ रहे हैं कि यह लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर है. युवाओं ने जो चाहा सरकार ने किया

वंदे मातरम के नारे लगाते छात्रा

इस वीडियो में गाने बजते सुनाई दे रहे हैं और लोग वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं. हर किसी के चेहरे पर मुस्कान है. सभी छात्र खुशी से झूम उठे हैं.

अगला लेख