Rajasthan Board 12th Result 2026: जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक के साथ जानें नतीजों से जुड़ी पूरी डिटेल
Rajasthan Board 12th Result 2026 Live Update: के 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. Rajasthan Board of Secondary Education ने साल 2026 के रिजल्ट का ऐलान कर दिया. बोर्ड ने आज यानी 31 मार्च को सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स- तीनों स्ट्रीम का परिणाम जारी किए हैं. रिजल्ट की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ऑनलाइन माध्यम से की.
Live Updates
- 31 March 2026 10:27 AM
किसने किया अच्छा प्रदर्शन?
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर घोषित हो चुका है. इस बार भी नतीजों में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. तीन में से दो स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है, जबकि एक स्ट्रीम में छात्र ने पहला स्थान हासिल किया है.
- 31 March 2026 10:24 AM
इस साल कितनी छात्र-छात्राएं हुए पास?
इस साल कुल 1,46,644 छात्र पास हुए हैं, वहीं छात्राओं की तादाद 98,636 हैं. इस बार 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था.
- 31 March 2026 10:20 AM
कैसे हुआ इस साल RBSE Exam?
इस साल RBSE 12वीं की परीक्षा दो हिस्सों में हुई—थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट. ज्यादातर विषयों में मार्क्स का बंटवारा 80 (थ्योरी) + 20 (इंटरनल) रखा गया, जबकि साइंस स्ट्रीम में यह 56 + 14 + 30 के फॉर्मेट में रहा. इंटरनल असेसमेंट के 20 अंकों में उपस्थिति, व्यवहार, प्रोजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल परीक्षाओं को शामिल किया गया.
- 31 March 2026 10:17 AM
राजस्थान बोर्ड 12th Result: क्या रहा पासिंग परसेंटेज?
Science: 96.23%
Commerce: 93.64%
Arts: 97.54%
- 31 March 2026 10:13 AM
कितने फीसद रहा है रिजल्ट?
RBSE 12वीं का रिजल्ट इस बार कुल पास प्रतिशत 96.23% रहा है. अपने रिजल्ट को चेक करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
- 31 March 2026 9:23 AM
टॉप करने वाले छात्रों को क्या मिलेगा?
राजस्थान बोर्ड हर साल 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करता है. इस बार भी टॉपर्स के लिए पुरस्कार की व्यवस्था की गई है, हालांकि प्राइज मनी में बदलाव किया गया है. पहले जहां टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये दिए जाते थे, वहीं अब इसे घटाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है.
सिर्फ नकद इनाम ही नहीं, बल्कि मेधावी छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट जैसे डिजिटल उपकरण भी दिए जा सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें सम्मान पत्र देकर उनके प्रदर्शन को सराहा जाएगा. ऐसे में जो छात्र इस साल 12वीं की परीक्षा में टॉप लिस्ट में जगह बनाने का लक्ष्य रख रहे हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि अच्छे नतीजों के साथ उन्हें सम्मान और इनाम दोनों मिल सकते हैं.
- 31 March 2026 8:49 AM
Rajasthan Board of Secondary Education Result 2026: किस समय जारी होगा रिजल्ट?
Rajasthan Board of Secondary Education आज 31 मार्च 2026 को आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस- तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी करने जा रहा है. रिजल्ट की घोषणा सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी. इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.
- 31 March 2026 8:39 AM
RBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें ऑनलाइन चेक
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज खुलने के बाद Main Examination Results 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद “RBSE Senior Secondary Result 2026” ऑप्शन को चुनें.
- अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपकी 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे ध्यान से जांच लें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.




