Begin typing your search...

NEET UG 2026 Controversy: गेस पेपर, SOG जांच और NTA के बयान के बीच बढ़ा बवाल, अब तक क्या-क्या हुआ?

NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद गहरा गया है. राजस्थान SOG की जांच में कथित ‘गेस पेपर’ से 120 से ज्यादा सवाल मैच होने का दावा सामने आया है. सीकर समेत कई जगहों पर कार्रवाई हुई, जबकि NTA ने कहा है कि परीक्षा पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई थी.

NEET UG 2026 Controversy: गेस पेपर, SOG जांच और NTA के बयान के बीच बढ़ा बवाल, अब तक क्या-क्या हुआ?
X
( Image Source:  @69_sanatani-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी6 Mins Read

Updated on: 11 May 2026 6:08 PM IST

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है. बताया जा रहा कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था, लेकिन परीक्षा खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक और गड़बड़ी के दावे तेजी से वायरल होने लगे. छात्रों और अभिभावकों के बीच अचानक बेचैनी बढ़ गई, क्योंकि आरोप लगाया गया कि परीक्षा से पहले एक कथित 'गेस पेपर' छात्रों तक पहुंच चुका था, जिसके कई सवाल असली परीक्षा से मैच कर रहे थे.

मामला तब और गंभीर हो गया जब Rajasthan Special Operations Group (SOG) ने राजस्थान के सीकर और चूरू समेत कई इलाकों में जांच शुरू की. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केरल से सीकर तक गेस पेपर पहुंचाया गया था और इसके बदले लाखों रुपये वसूले गए. इस बीच NTA ने पहली बार आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि परीक्षा 'फुल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल' के तहत कराई गई थी और संदिग्ध इनपुट्स को जांच एजेंसियों के साथ साझा कर दिया गया है. अब पूरे देश की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या निकलता है और क्या NEET UG 2026 दोबारा आयोजित होगी या नहीं. आइए इस मामले में जानते हैं कि अब तक क्या-क्या सामने आया है?

NEET UG 2026 मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

1. 3 मई 206 को हुई थी NEET UG 2026 परीक्षा

देशभर में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन के लिए NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई. इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया.

2. परीक्षा के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुए पेपर लीक के दावे

परीक्षा खत्म होने के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कथित पेपर लीक और 'गेस पेपर' को लेकर कई पोस्ट वायरल होने लगे. छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठाए.

3. राजस्थान SOG ने शुरू की जांच

मामला बढ़ने पर राजस्थान पुलिस की Special Operations Group (SOG) ने जांच शुरू की. सीकर और चूरू जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की गई.

4. 13 संदिग्धों को हिरासत में लेने की खबर

सूत्रों के मुताबिक SOG ने सीकर जिले से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया. हालांकि एजेंसी ने आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.

5. कोचिंग संस्थानों पर भी पड़े छापे

जांच के दौरान सीकर के कुछ कोचिंग संस्थानों में भी रेड की गई. माना जा रहा है कि गेस पेपर नेटवर्क कोचिंग सर्किट के जरिए छात्रों तक पहुंचा.

6. “गेस पेपर” में 410 सवाल होने का दावा

राजस्थान SOG के ADG Vishal Bansal ने बताया कि जांच में एक ऐसा गेस पेपर सामने आया है जिसमें करीब 410 सवाल थे. 'इन 410 सवालों में से लगभग 120 सवाल ऐसे बताए जा रहे हैं, जो परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन में हूबहू पूछे गए थे.'

7. केमिस्ट्री सेक्शन में 120 सवाल मैच होने का आरोप

जांच में दावा किया गया कि गेस पेपर के करीब 120 सवाल असली परीक्षा के केमिस्ट्री सेक्शन से मेल खाते थे.

8. परीक्षा से 15 दिन पहले से घूम रहा था गेस पेपर

SOG के मुताबिक यह गेस पेपर परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले तक छात्रों के बीच घूम रहा था.

9. NTA ने जारी किया पहला आधिकारिक बयान

NTA ने कहा कि परीक्षा “फुल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल” के तहत कराई गई थी.

10. NTA ने गिनाईं हाई सिक्योरिटी व्यवस्थाएं

NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर-

  • GPS ट्रैकिंग से प्रश्नपत्रों की निगरानी
  • AI आधारित CCTV मॉनिटरिंग
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
  • 5G जैमर जैसी व्यवस्थाएं लागू थीं.

11. 7 मई को मिले संदिग्ध इनपुट

NTA ने कहा कि 7 मई को कुछ संदिग्ध जानकारियां मिली थीं, जिन्हें अगले ही दिन केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया.

12. जांच एजेंसियों को डेटा उपलब्ध करा रहा NTA

एजेंसी का कहना है कि वह परीक्षा से जुड़ा तकनीकी डेटा और अन्य जानकारियां जांच एजेंसियों को उपलब्ध करा रही है.

13. NTA ने कहा- जांच के नतीजों पर अटकल नहीं लगाएंगे

NTA ने साफ किया कि जांच जारी है और एजेंसी फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की अटकलें नहीं लगाएगी.

14. “छात्रों के हितों से समझौता नहीं होगा”

NTA ने छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि ईमानदार अभ्यर्थियों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

15. अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

Arvind Kejriwal ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 'पेपर लीक माफिया और उन्हें संरक्षण देने वाले नेता देश के दुश्मन हैं.' उन्होंने युवाओं से इसके खिलाफ देशव्यापी लड़ाई छेड़ने की अपील भी की.

16. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 5 लाख में गेस पेपर बेचने का दावा

कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया गया कि गेस पेपर 5 लाख रुपये तक में बेचे गए. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

17. अब सबसे बड़ा सवाल- क्या दोबारा होगी परीक्षा?

पूरे विवाद के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित होगी. फिलहाल इस पर अंतिम फैसला NTA और शिक्षा मंत्रालय की जांच रिपोर्ट के बाद ही संभव माना जा रहा है.

अगला लेख