Begin typing your search...

कांच के गिलास पर ट्रैक्टर, कच्चे धागे पर बाइक! राजस्थान के इस जादुई गांव के बारे में कितना जानते हैं आप?

भारत में एक ऐसा गांव है, जहां के हैरतअंगेज करतब देखकर बड़े-बड़े वैज्ञानिक भी हैरान रह जाएं. मध्य प्रदेश का बड़ौदिया गांव अपनी 500 साल पुरानी इंद्रजाल परंपरा के लिए मशहूर है. भाई दूज पर यहां घांस भैरो की सवारी निकलती है और कलाकार कांच, कांटों, नोटों और कच्चे धागे पर ऐसे करतब दिखाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं.

कांच के गिलास पर ट्रैक्टर, कच्चे धागे पर बाइक! राजस्थान के इस जादुई गांव के बारे में कितना जानते हैं आप?
X

भारत में एक ऐसा गांव भी है, जिसे लोग जादुई गांव के नाम से पहचानते हैं. यहां के लोगों के हैरतअंगेज करतब देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं. इस गांव का नाम बड़ौदिया है, जहां दीपावली के अगले दिन भाई दूज पर करीब 500 साल पुरानी परंपरा निभाई जाती है. इस खास मौके पर गांव के लोग अपने देवता घांस भैरो की सवारी निकालते हैं और पारंपरिक इंद्रजाल कला का प्रदर्शन करते हैं.

इस आयोजन में कलाकार ऐसे-ऐसे करतब दिखाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. कोई नोटों और सिक्कों के ऊपर कार चलाता है, तो कोई नोटों की गड्डियों पर थार या ट्रैक्टर खड़ा कर देता है. इतना ही नहीं, कलाकार कांच के गिलास और मिट्टी के मटके पर भी ट्रैक्टर खड़ा करके दिखाते हैं. इन करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं.

कच्चे धागे पर बाइक और टूटे कांच पर डांस

बड़ौदिया गांव के कलाकारों की कला सिर्फ भारी वाहनों को संतुलित करने तक सीमित नहीं है. वे कच्चे धागे पर बाइक झुलाने जैसे हैरान करने वाले करतब भी दिखाते हैं. कुछ कलाकार टूटे हुए कांच पर खड़े होकर डांस करते हैं, जबकि कुछ कांटों की सेज पर लेटकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं. इसके अलावा जीभ और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर नुकीले औजार रखकर भी करतब दिखाए जाते हैं.

संतुलन और अनुभव का अनोखा प्रदर्शन

इन करतबों के पीछे कलाकारों का वर्षों का अनुभव और शरीर के संतुलन की समझ बताई जाती है. वे सेंटर ऑफ ग्रैविटी यानी गुरुत्व केंद्र के संतुलन के आधार पर अलग-अलग करतब करते हैं. यही वजह है कि उनके प्रदर्शन को देखकर दर्शक हैरान रह जाते हैं. हालांकि, ये करतब बेहद जोखिम भरे हो सकते हैं और इन्हें देखकर खुद से दोहराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

सोशल मीडिया से देश-विदेश तक पहुंची पहचान

बताया जाता है कि गांव के इन कलाकारों ने लंबे समय तक अपनी इस पारंपरिक कला का प्रदर्शन गांव से बाहर नहीं किया. लेकिन सोशल मीडिया पर इनके वीडियो वायरल होने के बाद बड़ौदिया की पहचान दूर-दूर तक पहुंच गई. अब देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस गांव में इन अनोखे करतबों को देखने आते हैं.

करीब 500 साल से चली आ रही यह परंपरा आज भी गांव की सांस्कृतिक पहचान बनी हुई है. भाई दूज के मौके पर होने वाला यह आयोजन न सिर्फ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कला को भी जीवित रखे हुए है.

अगला लेख