पहले गाड़ी पिटी फिर चिल्लाए, मीडिया पर क्यों भड़के ट्विशा शर्मा की सास के वकील, चौंका देगा VIDEO
ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मीडिया के सवालों से परेशान होकर उनपर भड़कते हुए दिखाई दिए. ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है.
Twisha Sharma case
भोपाल में नोएडा की बेटी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमाता जा रहा है. अभी तक इस केस में ट्विशा के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिसको लेकर पुलिस ने गिरफ्तारी में मदद करने वाले के 30 हजार रुपये का इनाम रखा है. दूसरी तरफ ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को पहले ही जमानत मिल चुकी है. जिन पर ट्विशा को प्रताड़ित करने का आरोप है.
मध्य प्रदेश सरकार ने सिफारिश की है, वहीं अब ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के वकील का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मीडिया के सवालों से परेशान होकर उनपर भड़कते हुए दिखाई दिए. ये वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है.
क्यों भड़के ट्विशा की सास के वकील?
दरअसल आज द्विशा शर्मा का सास गिरिबाला सिंह के वकील एनोश जॉर्ज उनके घर पर पहुंचे थे. घर पहुंचने से पहले भी मीडिया के सवालों वे बचते नजर आए थे. इसके बाद जब वे घर से निकल रहे थे तो मीडिया ने उनको घेर लिया और सवाल करने शुरू कर दिए. इस पर एनोश जॉर्ज बुरी भड़क गए और गाड़ी पीटकर चिल्लाने लगा. एक तरह से वे अपना आपा खो बैठे थे. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ट्विशा को लेकर क्या है सास का दावा?
गिरिबाला सिंह ने कथित तौर पर यह दावा किया कि ट्विशा ने शादी से पहले अन्य लोगों के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की थी. ऑडियो में कथित तौर पर उन्हें यह कहते हुए भी सुना गया कि उन्होंने ग्वालियर के रेशमपुरा इलाके में काम किया है, जहां सेक्स वर्कर्स से उनके पेशेवर संबंध रहे थे.
क्या ट्विशा के परिवार के आरोप?
नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी. परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ट्विशा को मानसिक प्रताड़ना, दहेज को लेकर दबाव और लगातार अपमान का सामना करना पड़ा. परिजनों के मुताबिक, ट्विशा का व्यवहार शादी के बाद पूरी तरह बदल गया था और वह लगातार तनाव में रहने लगी थीं.
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने SIT का गठन किया है. पुलिस अब ऑडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल चैट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की भी जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ट्विशा पर लगाए गए आरोपों और कथित मानसिक प्रताड़ना के बीच क्या संबंध था.




