Begin typing your search...

यूट्बूर रचना गुर्जर कौन? सोने के गहनों का व्लॉग बना चोरों का 'इनविटेशन कार्ड', चकमा देकर उड़ा ले गए सामान

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रचना गुर्जर के घर 8 से 10 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस को आशंका है कि चोरों ने उनके यूट्यूब वीडियो देखकर घर का नक्शा, CCTV की लोकेशन और कीमती सामान की जानकारी जुटाई.

यूट्बूर रचना गुर्जर कौन? सोने के गहनों का व्लॉग बना चोरों का इनविटेशन कार्ड, चकमा देकर उड़ा ले गए सामान
X
( Image Source:  Instagram: rachna_gurjar_ji )

आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की जिंदगी का एक खुला आईना बन चुका है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब व्लॉग्स पर अपनी खुशियों, घर के कोने-कोने और धन-दौलत का प्रदर्शन करना आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है?. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने 'डिजिटल प्राइवेसी' और सोशल मीडिया पर 'शो-ऑफ' की कल्चर पर एक गंभीर बहस छेड़ दी है. यहां एक मशहूर गृहिणी और यूट्यूबर रचना गुर्जर को सोशल मीडिया पर अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल और सोने-चांदी के गहनों का प्रदर्शन करना बेहद भारी पड़ गया. चोरों ने उनके ही वीडियो को अपना 'गाइड मैप' बनाया और लाखों की डकैती को अंजाम दे दिया.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहानी गांव की है. यहां रहने वाली रचना गुर्जर एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. शनिवार रात करीब 2:00 बजे जब रचना और उनका परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब अज्ञात नकाबपोश चोरों ने उनके घर में धावा बोल दिया.

इस तरह से वारदात को दिया अंजाम

चोरों ने घर में घुसते ही सबसे पहला काम यह किया कि रचना गुर्जर और उनके परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद चोरों ने पूरे इत्मीनान से घर की तलाशी ली. वे घर से कई कीमती सामान समेट कर रफूचक्कर हो गए जैसे- सोने और चांदी के भारी गहने, बड़ी मात्रा में नकदी, एनर्जी ड्रिंक का एक पूरा कार्टन. चोरी गए इस पूरे सामान की अनुमानित कीमत 8 लाख से 10 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.

सुबह 4 बजे खुला राज

परिवार को इस घटना की भनक सुबह करीब 4:00 बजे लगी जब किसी की आंख खुली और उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से खोलने की कोशिश की. जबकि दरवाजा बाहर से लॉक था. घबराए परिवार ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन किया. रिश्तेदार भागते हुए घर पहुंचे, बाहर से कुंडी खोली और परिवार को बाहर निकाला. इसके बाद तुरंत नरवार पुलिस को सूचना दी गई.

शातिर चोर और सीसीटीवी का एंगल

जब पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो एक बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई. एक क्लिप में साफ दिख रहा है कि नकाबपोश चोर हाथ में लाठी लिए हुए हैं. उन्होंने बड़ी चालाकी से लाठी की मदद से सीसीटीवी कैमरों का एंगल दूसरी तरफ मोड़ दिया, ताकि उनके चेहरे रिकॉर्ड न हो सकें. जांचकर्ताओं का मानना है कि चोर कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसी गांव या आसपास के इलाके के हो सकते हैं. वे परिवार की दैनिक गतिविधियों, सोने-जागने के समय और घर के नक्शे से अच्छी तरह वाकिफ थे.

कौन हैं रचना गुर्जर?

रचना गुर्जर मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, गृहिणी और यूट्यूबर हैं. यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वे अक्सर अपने वीडियो में अपनी लाइफस्टाइल, घर-परिवार और दैनिक जीवन से जुड़े व्लॉग्स शेयर करती हैं.

सोशल मीडिया बना 'चोरों का मुखबिर'

इस पूरी डकैती में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट सोशल मीडिया की भूमिका है. रचना गुर्जर के यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वे अक्सर अपने वीडियोज में अपनी लाइफस्टाइल दिखाती थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रचना ने हाल ही में कुछ ऐसे वीडियो पोस्ट किए थे जो चोरों के लिए 'इन्विटेशन कार्ड' बन गए. एक वीडियो में रचना ने अपने घर के एंट्री गेट से लेकर अंदर के कमरों, लॉबी और CCTV कैमरे कहां लगे हैं तक को दिखाया था. एक अन्य वीडियो में उन्होंने अपने सोने-चांदी के गहने और नकदी को एक मेज पर सजाकर बकायदा उसे फिल्माया था.

खतरा कैसे बढ़ा?

चोरों ने कथित तौर पर इन वीडियोज को बार-बार देखा. इन वीडियो से उन्हें तीन महत्वपूर्ण जानकारियां मिली. खासतौर से घर का पूरा लेआउट अंदर घुसने का रास्ता साथ ही कीमती समान कहां रखें है. हां, अगर उन्हें CCTV कैमरे का पता नहीं होता तो वह चकमा नहीं दे पाते. लेकिन व्लॉग यह सबसे भूल थी कि CCTV कैमरे तक के बारें में बता दिया गया था.

अगला लेख