Begin typing your search...

खेत में किसान, लुक में मॉडल! कौन हैं Nishant Kerketta, जिनके Fashion Reels ने Intra में मचाई धूम?

झारखंड के किसान और फैशन-फिटनेस कंटेंट क्रिएटर Nishant Kerketta की गांव, खेत और फैशन के अनोखे कॉम्बिनेशन वाली रील्स वायरल हो रही हैं.

खेत में किसान, लुक में मॉडल! कौन हैं Nishant Kerketta, जिनके Fashion Reels ने Intra में मचाई धूम?
X

मिट्टी में सना किसान, बदन पर फिटेड फैशन और गांव की पगडंडी पर मॉडल वाला अंदाज… झारखंड के Nishant Kerketta की यही अतरंगी स्टाइल अब Instagram पर खूब धूम मचा रही है. जिस शख्स को खेत में नंगे पैर धान के बीच काम करते देखा जा सकता है, वही अगले फ्रेम में ओवरसाइज कोट, बूट्स, सनग्लास और गोल्ड वॉच के साथ किसी फैशन शूट के मॉडल की तरह नजर आता है. उनकी रील्स में न महंगा स्टूडियो है, न किसी बड़े शहर की चमक-दमक.

कभी मिट्टी का घर, कभी खेत, कभी नदी किनारा और कभी गांव की सड़क ही उनका फैशन बैकड्रॉप बन जाती है. खास बात यह है कि उनकी यही देसी पृष्ठभूमि और हाई-फैशन लुक का कॉम्बिनेशन लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रहा है. एक रील में उन्होंने गांव के लड़कों के फैशन सेंस पर बने तंज को ही अपने स्टाइल से पलट दिया, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में उन्हें 'Aura Farmer' तक कहा जाने लगा.

कौन हैं Nishant Kerketta?

Nishant Kerketta झारखंड से हैं और खेती के साथ-साथ फैशन और फिटनेस कंटेंट बनाते हैं. उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल की खासियत यह है कि वह अपनी ग्रामीण जिंदगी को छिपाने के बजाय उसी को अपने कंटेंट का हिस्सा बनाते हैं. खेत में काम करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो जितने सहज दिखते हैं, फैशन लुक में उनका आत्मविश्वास उतना ही अलग नजर आता है.

उनका फैशन सेंस भी काफी खास है. सफेद, काले, ग्रे और चारकोल जैसे म्यूट रंगों के साथ वह अक्सर लूज-फिटिंग शर्ट, वाइड-लेग ट्राउजर, लॉन्ग कोट, डेनिम, टाई और बूट्स को स्टाइल करते हैं. कई लुक में सनग्लास और घड़ी उनके आउटफिट को पूरा करते हैं.

खेत से फैशन रील तक कैसे बदल जाता है पूरा लुक?

उनकी कई रील्स में पहले वह खेत में काम करते नजर आते हैं. कपड़े साधारण होते हैं और पूरा माहौल गांव का होता है. इसके बाद वीडियो अचानक ट्रांजिशन लेता है और वही शख्स कोट, शर्ट, टाई, बूट्स और सनग्लास में नजर आता है. यही 'before and after' अंदाज उनकी रील्स का सबसे बड़ा हुक बन गया है.

गांव के लड़के फैशन नहीं कर सकते? Nishant ने दिया स्टाइलिश जवाब

उनकी एक वायरल रील में लिखा आता है-'Gaon ke ladke can't dress well'. इसके बाद स्क्रीन पर उनका पूरा फैशन लुक सामने आता है. सफेद शर्ट, हल्की नीली डेनिम, प्रिंटेड टाई, लॉन्ग कोट, बूट्स, गोल्ड वॉच और टिंटेड सनग्लास वाला यह लुक सोशल मीडिया यूजर्स को खासा पसंद आया.

बॉलीवुड से भी मिला रिएक्शन

Nishant के फैशन वीडियो पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ कुछ चर्चित चेहरों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली. एक वीडियो पर Bhumi Pednekar ने “Kya baat hai” कमेंट किया, जबकि Shibani Dandekar ने उनके स्टाइल की तारीफ की. इसके बाद उनकी प्रोफाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा और बढ़ गई.

'Aura Farmer' क्यों कह रहे लोग?

Nishant की लोकप्रियता सिर्फ कपड़ों की वजह से नहीं है. उनकी रील्स का सबसे बड़ा आकर्षण है. गांव की सादगी और फैशन की चमक का कंट्रास्ट. एक तरफ खेत, मिट्टी और खेती का काम है तो दूसरी तरफ वही शख्स बेहद कॉन्फिडेंट मॉडलिंग पोज में दिखाई देता है. सोशल मीडिया यूजर्स इसी अनोखे कॉम्बिनेशन को लेकर उन्हें 'Aura Farmer' कह रहे हैं.

उनके कंटेंट की खासियत यही है कि वह ग्रामीण जिंदगी को फैशन से अलग नहीं दिखाते. बल्कि खेत, मिट्टी, घर और गांव के माहौल को ही अपने फैशन शूट का हिस्सा बना देते हैं. शायद यही वजह है कि Nishant Kerketta की रील्स लोगों को सिर्फ एक फैशन वीडियो नहीं, बल्कि 'गांव का लड़का भी स्टाइल में किसी से कम नहीं' वाला पूरा विजुअल स्टेटमेंट लग रही हैं.

वायरल
अगला लेख