Begin typing your search...

2.24km के कांटाटोली फ्लाईओवर को बनने में लग गए 8 साल, सीएम सोरेन ने उद्घाटन के बाद की पहली ड्राइव

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने 3,624 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 नई सड़क बनाने का ऐलान किया. इन परियोजनाओं में चार नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा - जिनमें धनबाद और जमशेदपुर में एक-एक और रांची में दो फ्लाईओवर शामिल हैं.

2.24km के कांटाटोली फ्लाईओवर को बनने में लग गए 8 साल, सीएम सोरेन ने उद्घाटन के बाद की पहली ड्राइव
X
( Image Source:  Photo Credit- ANI )

रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2.24km कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, जो राज्य की राजधानी में यातायात की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से किया गया है. यह फ्लाईओवर रांची के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है और लोगों की यात्रा को सुगम बनाने में मदद करेगा. उद्घाटन के बाद सीएम सोरेन ने करी पहली ड्राइव.

आपको बता दें की मुख्यमंत्री ने 3,624 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 नई सड़क बनाने का ऐलान किया. इन परियोजनाओं में चार नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा - जिनमें धनबाद और जमशेदपुर में एक-एक, और रांची में दो फ्लाईओवर शामिल हैं. इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्यभर में यातायात सुधारना है.

मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया पर संदेश

हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज झारखंड के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है. कांटाटोली फ्लाईओवर, 4-लेन स्मार्ट पथ और 8-लेन पथ का उद्घाटन किया गया.' उन्होंने इसके अलावा, सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर और सहजानंद चौक-कांके रोड फ्लाईओवर के शिलान्यास की भी घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांटाटोली फ्लाईओवर को बनने में 8 साल लग गए. उन्होंने कहा कि यह झारखंड के लोगों को समर्पित है, और इस उपलब्धि को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर साझा किया.

विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ

झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के आखिरी में होने वाले हैं. मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य की सरकार अपने कार्यों को जारी रखे हुए है और आने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारी में है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है और उनका लक्ष्य राज्य की जनता की बेहतरी है.

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं में उलझे हुए हैं, जबकि सरकार अपने काम में व्यस्त है. चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में झारखंड में आगामी चुनावों की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई, जिसमें धनबल के प्रभाव पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं.

अगला लेख