Begin typing your search...

HBSE 12th result 2026: हरियाणा बोर्ड कब जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट? सामने आई गुड न्यूज, जानें कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट

हरियाणा बोर्ड (HBSE) 12वीं का रिजल्ट 2026 जल्द जारी होने वाला है. छात्र bseh.org.in पर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

hbse 12th result 2026 date time check online
X
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी
( Image Source:  File Photo )

HBSE 12th Result 2026 Check Date, Time and How to Download Scorecard: हरियाणा बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए रिज़ल्ट का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है. Board of School Education Haryana (HBSE) जल्द ही 2026 का परिणाम जारी करने जा रहा है, जिससे लाखों छात्रों की आगे की पढ़ाई का रास्ता तय होगा.

ताज़ा अपडेट के मुताबिक, HBSE 12th Result 2026 मई के दूसरे हफ्ते में घोषित किया जा सकता है. बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए रिज़ल्ट 12 से 15 मई के बीच दोपहर में जारी होने की संभावना है.


कब आएगा HBSE 12th Result 2026?

  • संभावित तारीख: 12 मई से 15 मई 2026 के बीच
  • संभावित समय: दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच
  • रिज़ल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी किया जाएगा

कहां देखें रिज़ल्ट?

छात्र अपना रिज़ल्ट Board of School Education Haryana की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकते हैं. रिज़ल्ट देखने के लिए छात्रों को ये डिटेल्स तैयार रखनी होंगी;

  • रोल नंबर
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा प्रकार


कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?

  • आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
  • HBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, DOB जैसी जानकारी भरें
  • सबमिट करते ही रिज़ल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

  • छात्र का नाम और रोल नंबर
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक
  • रिज़ल्ट स्टेटस (पास/फेल)

रिज़ल्ट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें. कोई गलती हो तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें.

पिछले सालों का ट्रेंड

  • 2025: 13 मई को रिज़ल्ट जारी
  • 2024: 30 अप्रैल को रिज़ल्ट जारी
  • इसी ट्रेंड के अनुसार 2026 में भी रिज़ल्ट मिड-मई में आने की उम्मीद है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

  • प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें
  • कॉलेज एडमिशन या आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू करें
  • ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करें



अगला लेख