फोटो खिंचवाने को लेकर हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary का नया विवाद, 1 मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में दी 17 बार भद्दी-भद्दी गालियां
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक कथित वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद और तीखी बहस दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी चर्चा में आ गई है. इस बार फोटो खिचवाने को लेकर बवाल मचा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 1 मिनट 43 सेकेंड के वायरल वीडियो में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी कई वार गाली गलौज करते हुए देखा और सुना जा सकता है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस विवाद की असली वजह क्या है? और न ही स्टेट मिरर हिंदी किसी दावे की पुष्टि करता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणवी डांसर कहती है कि 'नहीं खिचवाना फोटो क्यों खिचवाई और इसके बाद गाली पर उतर आती है. नहीं खिचवाना चाहती फोटो और फिर किसी को कहती है कि कैमरा चालू कर. इसके बाद एक युवक को जमकर गाली देती है इसके साथ ही कहती है पिट के जाएगा या ऐसे ही चला जाएगा. क्यों नहीं पीट सकती? वायरल वीडियो में हाथापाई भी देखी जा सकती है. वहीं आगे दूसरा युवक समझाने की कोशिश करता है उसे कहती है तू कौन है?
वायरल वीडियो में बात करें तो हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी गाली देते हुए कहती है कि मेरे झा@ के बाल उखाड़ेगा बहन के लौ@... क्या कर लेगा बोल? एक मिनट में तेरी #&$ इस तरह के कई शब्द उपयोग करती है. सोशल मीडिया पर वायरल दावे के मुताबिक, किसी ने साथ फ़ोटो खिंचाने के लिए कह दिया तो यह उन लोगों पर भड़क गई और भद्दी- भद्दी गालियां देने लगी.
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी कौन?
हरियाणवी स्टेज डांस की दुनिया में तेजी से पहचान बनाने वाली डिंपल चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली डिंपल ने अपने दम पर मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान बनाई है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आसपास के राज्यों में आयोजित सांस्कृतिक, धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में उनकी स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
डिंपल चौधरी मुख्य रूप से हरियाणवी गानों पर अपने डांस और स्टेज प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वीडियो शेयरिंग साइट्स पर उनके डांस वीडियो लाखों बार देखे जाते हैं, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया है. यही वजह है कि आज वह हरियाणवी डांस इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में गिनी जाती हैं.
जून 2026 में डिंपल चौधरी के साथ क्या हुआ था?
हाल ही में जून 2026 में उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कथित छेड़छाड़ की घटना चर्चा का विषय बनी थी. इस मामले में डिंपल ने खुलकर अपनी बात रखी, जिसके बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गईं.
एक इंटरव्यू में डिंपल ने बताया था कि वह सिर्फ एक कलाकार ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं. उनके अनुसार वह अपने माता-पिता, चार बच्चों और तीन भाई-बहनों की देखभाल करती हैं. डांस कार्यक्रमों और अन्य पेशेवर गतिविधियों के जरिए वह हर महीने लाखों रुपये की कमाई करती हैं, जिससे परिवार का खर्च चलता है. संघर्ष, मेहनत और लोकप्रियता के दम पर डिंपल चौधरी ने खुद को हरियाणवी मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना नाम बना लिया है.




