Begin typing your search...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी करने वाले जज जितेंद्र सिंह कौन? CBI को लगाई फटकार!

दिल्ली शराब घोटाले मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है.

who is Judge Jitendra Singh
X

Arvind Kejriwal-Manish Sisodia

( Image Source:  X/ @barandbench )

दिल्ली शराब घोटाले मामले में बड़ा फैसला सामने आया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP नेता मनीष सिसोदिया को आरोपों से बरी कर दिया है. अदालत के इस निर्णय ने राजधानी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. आबकारी नीति घोटाले में लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे दोनों नेताओं को अदालत से बड़ी राहत मिली है.

कोर्ट ने न केवल उन्हें निर्दोष माना, बल्कि जांच एजेंसी सीबीआई की कार्यप्रणाली पर भी सख्त टिप्पणी की. फैसला सुनते ही अदालत कक्ष का माहौल भावुक हो गया और अरविंद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला दिल्ली की पूर्व आबकारी नीति से जुड़ा है, जिसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने लागू किया था और बाद में रद्द कर दिया गया. जांच एजेंसी सीबीआई इस नीति में भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी. सीबीआई ने आरोप लगाया था कि नीति के जरिए कुछ निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. इसी मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भी आरोप लगाए गए थे.

कोर्ट ने क्यों दी राहत?

स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने अपने आदेश में कहा कि सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र में कई गंभीर कमियां हैं. अदालत ने टिप्पणी की कि "सीबीआई ने बिना किसी सबूत के आरोप लगाए और दोनों नेताओं को फंसाया." जज ने यह भी कहा कि चार्जशीट में लगाए गए आरोपों का समर्थन किसी ठोस गवाह या विश्वसनीय साक्ष्य से नहीं होता. उन्होंने चार्जशीट में कई खामियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि जांच एजेंसी ठोस आधार प्रस्तुत करने में विफल रही.

कौन हैं जज जितेंद्र सिंह?

इस ऐतिहासिक फैसले को सुनाने वाले स्पेशल जज जितेंद्र सिंह दिल्ली न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं. वह वर्तमान में राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स में स्पेशल जज (पीसी एक्ट) सीबीआई-01 के पद पर तैनात हैं. जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों और सीबीआई द्वारा जांचे गए प्रकरणों की सुनवाई करते हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है और अक्टूबर 2024 में उन्हें एडिशनल सेशंस जज नियुक्त किया गया था. न्यायिक गलियारों में उन्हें एक सख्त और निष्पक्ष जज के रूप में जाना जाता है.

DELHI NEWSअरविंद केजरीवाल
अगला लेख