Begin typing your search...

न मिठाई- न फूल, दुल्हन बनी रश्मिका के हाथ में क्यों था हरा नारियल? क्या है तेलुगु शादी की ये खास रस्म

शादी की तस्वीरों में रश्मिका की ब्राइडल एंट्री जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही खास थी उनके हाथों में पकड़ा हरा नारियल.

rashmika mandanna
X
( Image Source:  instagram-@thedeverakonda )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 27 Feb 2026 1:30 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. कपल की शादी में कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक में हर एक चीज में साउथ इंडियन ट्रेडिशन की झलक नजर आई. यह शादी तेलुगु और कोडवा दो रीति-रिवाजों से पूरी हुई. जहां इस बीच रश्मिका की ब्राइडल एंट्री ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

दुल्हन बनीं रश्मिका जब मंडप की ओर बढ़ीं तो उनके हाथों में एक सादा हरा नारियल था. उनकी ब्राइडल एंट्री की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा कि आखिर तेलुगु शादी में दुल्हन नारियल क्यों लेकर चलती है? चलिए जानते हैं इस रस्म के बारे में.

instagram-@thedeverakonda

क्या है ‘कोब्बारी बोंडम’ की परंपरा?

तेलुगु शादियों में दुल्हन के हाथ में रखा जाने वाला हरा नारियल ‘कोब्बारी बोंडम’ कहलाता है. यह नॉर्मल नारियल से अलग होता है और इसे पवित्रता, समृद्धि और ईश्वर की कृपा का प्रतीक माना जाता है. आमतौर पर इसे डेकोरेशन के तौर पर सजाया भी जाता है.

क्यों माना जाता है शुभ?

instagram-@thedeverakonda

नारियल को फर्टिलिटी, पवित्रता और पॉजिटिव एनर्जी का सिंबल माना जाता है. मान्यता है कि इसे साथ लेकर चलने से शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहती है. इसके अलावा, यह अपने बड़ों की परंपराओं को मान देने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने का एक तरीका भी है.

हिंदू धर्म में भी है नारियल का खास महत्व

हिंदू धार्मिक मान्यताओं में नारियल को शुभ फल माना गया है. किसी भी मांगलिक कार्य में इसे देवताओं को अर्पित किया जाता है. विवाह जैसे पवित्र संस्कार में दुल्हन द्वारा नारियल रखना इस बात का साइन है कि वह अपने नए जीवन की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ कर रही है.

रश्मिका का वेडिंग लुक

रश्मिका मंदाना ट्रेडिशनल तेलुगु दुल्हन लुक में नजर आईं. एक्ट्रेस ने शादी के दिन अनामिका खन्ना की लाल बॉर्डर वाली रस्ट साड़ी पहनी थी. इस साड़ी पर मंदिर-घर के डिज़ाइन कढ़ाई किए हुए थे. साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ कई लेयर्स में गोल्ड नेकलेस पहने, चोकर से लेकर लंबी हारम तक, जो साउथ इंडियन ब्राइडल शान की पहचान है. और चोटी में सजा जड़ा बिल्ला उनके लुक को पूरी तरह पारंपरिक तेलुगु-कन्नड़ दुल्हन वाला टच दे रहा था. वहीं, हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस ने दोनों तरफ से एक ब्रेड बनाकर खुले बाल रखे, जिसे गोल्ड ज्वेलरी जड़ा बिल्ला से सजाया.

अगला लेख