Begin typing your search...

जंतर-मंतर से हटाए गए Additional DCP संदीप लांबा कौन, प्रदर्शन के दौरान महिला को मारे थे थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

जंतर-मंतर पर हुए बवाल में दिल्ली पुलिस की बर्बरता देखने को मिली. छात्रों को दिल्ली पुलिस ने बुरी तरह से पीटा है. वहीं Additional DCP संदीप लांबा को प्रदर्शन के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारते हुए देखा गया, जिसके बाद उनको ड्यूटी से हटा दिया गया है.

Additional DCP Sandeep Lamba
X

Additional DCP Sandeep Lamba

( Image Source:  X/ @voicesindians, @NalinisKitchen )

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च था, जिसमें भारी बवाल देखने को मिला. इस दौरान पुलिस ने छात्रों को लाठी-डंडो से पीटकर और आंसू गैस के गोले दागकर संसद तक पहुंचने से रोका था. इस बवाल के काफी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर लोगों में दिल्ली पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) संदीप लांबा कथित तौर पर महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारते और धक्का देते नजर आए.

वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर विरोध शुरू हो गया है. बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप लांबा को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी से हटा दिया है. वहीं, इस मामले की गूंज दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच चुकी है, जहां अदालत ने दिल्ली पुलिस से पूरे घटनाक्रम पर जवाब तलब किया है.

अभिजीत दीपके ने क्या लगाए थे आरोप?

क्रोकोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन के दौरान संदीप लांबा ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. आरोपों के मुताबिक, उनके बाल खींचे गए और धक्का-मुक्की की गई. इसी दौरान प्रदर्शन स्थल पर एक माइक तोड़े जाने का वीडियो भी सामने आया, जिसने पूरे मामले को और अधिक विवादित बना दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

घटना का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचने के बाद अदालत ने दिल्ली पुलिस से इस पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा है. अदालत के संज्ञान लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्काल प्रभाव से संदीप लांबा को जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाने का फैसला लिया. उन्हें अपने मूल जिले में वापस रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है और फिलहाल उन्हें किसी भी प्रदर्शन स्थल की ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा.

कौन हैं संदीप लांबा?

संदीप लांबा का जन्म 2 फरवरी 1982 को हुआ था. वे दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (DANIPS) के 2011 बैच के अधिकारी हैं. दिसंबर 2024 में उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Additional DCP-I) के पद पर नियुक्त किया गया था. पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच में भूमिका निभाई है.

संदीप लांबा को साल 2021 में उत्कृष्ट अनुसंधान (Investigation) के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक (Union Home Minister's Medal for Excellence in Investigation) से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा, वे साल 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों की जांच करने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे. पुलिस विभाग में उनकी पहचान एक अनुभवी और जांच-केंद्रित अधिकारी के रूप में रही है.

अगला लेख