DU प्रोफेसर की हत्या करने 1400 किलोमीटर दूर आया कपल, 3 दिन में सुलझा केस; 5 पॉइंट्स में समझे कैसे मिली कामयाबी?
दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ी सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया था. दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी महज तीन दिनों में सुलझाने का दावा किया है.
Professor Debosmita Paul Murder Case
दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़ी सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल की हत्या के मामले ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया था. पूर्वी दिल्ली के वसुधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिली लाश ने कई सवाल खड़े किए थे. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी महज तीन दिनों में सुलझाने का दावा किया है.
पुलिस जांच में पश्चिम बंगाल के एक दंपति की गिरफ्तारी हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर संपत्ति विवाद के चलते करीब 1,400 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे और हत्या की वारदात को अंजाम दिया.
मामले से जुड़ी 7 अहम बातें
1. मामले का खुलासा तब हुआ जब उनकी बहन देवराती पॉल ने सुबह कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. लगातार संपर्क न होने पर वह सीधे फ्लैट पर पहुंचीं. फ्लैट बाहर से बंद मिला. शक होने पर उन्होंने दरवाजा खुलवाया और अंदर पहुंचीं, जहां देबोस्मिता पॉल मृत अवस्था में मिलीं. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
2. पुलिस के अनुसार प्रोफेसर के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उनकी कलाई की नसें भी कटी हुई थीं. हालांकि जांच के दौरान घर से नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान सुरक्षित मिले. यही वजह रही कि शुरुआती जांच में लूटपाट की संभावना को लगभग खारिज कर दिया गया.
3. हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया. फुटेज में एक पुरुष और महिला को फ्लैट में प्रवेश करते और बाद में बाहर निकलते हुए देखा गया. दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मास्क पहन रखा था, लेकिन पुलिस ने उनकी गतिविधियों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई.
4. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्दवान से एक दंपति को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर संपत्ति विवाद से जुड़े मामले में दिल्ली आए थे. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए लंबी दूरी तय की और प्रोफेसर के घर में परिचितों की तरह प्रवेश किया.
5. प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की विस्तृत जांच कर रही है और सभी संभावित कारणों को खंगाल रही है. जांच एजेंसियां आरोपियों और मृतका के बीच संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं.




