Begin typing your search...

कॉकरोच जनता पार्टी की नई चेतावनी! सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, 5 पॉइंट्स में जानें CJP का Plan-B

प्रोटेस्ट तो खत्म हो गया है लेकिन अभिजीत दीपके ने अब सरकार को नई चेतावनी देते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दे डाला है. कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहती है.

cjp protest
X

cjp protest

( Image Source:  X/ @JaikyYadav16 )

बीते दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट देखने को मिला. लीक होते एग्जाम और शिक्षा की खराब व्यवस्था को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की अगुवाई में ये विरोध प्रर्दशन देखने को मिला. ये प्रदर्शन लगभग 5 घंटे तक चला, जहां काफी भीड़भाड़ भी देखने को मिली. प्रोटेस्ट तो खत्म हो गया है लेकिन अभिजीत दीपके ने अब सरकार को नई चेतावनी देते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दे डाला है. कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहती है.

प्रदर्शन के एक दिन बाद जारी बयान में अभिजीत दीपके ने दावा किया कि आंदोलन ने सरकार तक एक मजबूत संदेश पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अगले सात दिनों के भीतर पद से नहीं हटाया गया या उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा.

5 पॉइंट्स में जानें CJP का Plan-B!

1. प्रदर्शन के बाद जारी बयान में अभिजीत दीपके ने आंदोलन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है. उन्होंने कहा "लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती. धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी एक पीढ़ी के साथ अन्याय किया है. अगर उन्हें अगले 7 दिनों के भीतर पद से नहीं हटाया गया या वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. मैं आज बाद में इंस्टाग्राम लाइव पर आप सभी को संबोधित करूंगा. जुड़े रहिए."

2. प्रदर्शन के आयोजकों ने केंद्र सरकार को सात दिनों का समय दिया है. उनका कहना है कि इस अवधि के भीतर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को या तो स्वयं इस्तीफा देना चाहिए या सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

3. मुख्य न्यायिक समिति के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा "हम सरकार को सात दिन का समय दे रहे हैं या तो धर्मेंद्र प्रधान सम्मानपूर्वक इस्तीफा दे दें या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बर्खास्त कर दें. अगर सात दिनों के भीतर उनका इस्तीफा नहीं आता है, तो यह आंदोलन पूरे देश में फैल जाएगा."

4. अभिजीत दीपके और प्रवक्ता सौरव दास के अनुसार, अब पार्टी सिर्फ ऑनलाइन अभियान तक सीमित नहीं रहेगी. नई रणनीति के तहत वे देश के युवाओं और छात्रों से सीधे जुड़ रहे हैं. युवाओं से अपील की गई है कि वे केवल अकेले न आएं, बल्कि अपने माता-पिता और पूरे परिवार के साथ इस शिक्षा सुधार आंदोलन का हिस्सा बनें.

5. नीट (NEET) पेपर लीक, सीबीएसई और एसएससी जीडी जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ पार्टी कानूनी तौर पर भी सरकार को घेरने की तैयारी में है. पूर्व में चलाए गए ऑनलाइन याचिका अभियान को अब बड़े स्तर पर जमीन पर ले जाया जाएगा.

अगला लेख