Begin typing your search...

कॉकरोच जनता पार्टी पहली परीक्षा में पास या फेल? पांच प्वॉइंट्स में जानें जंतर-मंतर पर कितना दिखा Gen Z का दम

6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर Genz का पहला प्रोटेस्ट हुआ जो कि कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर के नेतृत्व में रहा. इसी के साथ आइए पांच प्वाइंट्स में जानते हैं Gen Z ने अपने पहले प्रदर्शन में कितना दिखाया दम?

कॉकरोच जनता पार्टी पहली परीक्षा में पास या फेल? पांच प्वॉइंट्स में जानें जंतर-मंतर पर कितना दिखा Gen Z का दम
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी2 Mins Read

Updated on: 6 Jun 2026 5:39 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून 2026 को Gen Z द्वारा किया गया पहला बड़ा विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में रहा. 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्य मांग के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की आवाज सबसे ज्यादा तेज़ रही.

प्रदर्शन स्थल पर जहां एक तरफ समर्थक इसे सिस्टम के खिलाफ युवाओं की आवाज बता रहे थे, वहीं दूसरी तरफ विरोधियों ने इस आंदोलन की शैली और नाम को लेकर सवाल उठाए. समर्थकों का कहना था कि 'कॉकरोच' शब्द व्यवस्था में फैली सड़न और भ्रष्टाचार का प्रतीक है, क्योंकि जहां सिस्टम खराब होता है, वहीं बदलाव की जरूरत पैदा होती है. आइए पांच प्वाइंट्स में जानते हैं Gen Z अपने पहले परीक्षा में पास रहा या फेल?

  1. Gen Z के पहले प्रोटेस्ट की बात करें तो जहां एक तरह सोशल मीडिया पर 22 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं वहीं पर आज दिल्ली के जंतर मंतर पर करीब 6 हजार युवा नजर आए.
  2. दिल्ली के जंतर मंतर पर 6 जून को करीब 10 बजे से प्रोटेस्ट शुरू हो गया और करीब 3 बजे तक चला है यानी 6 घंटे तक प्रदर्शन चला. इसके CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके वहां से निकल गए.
  3. दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच के पहले प्रदर्शन की बात करें तो पहले दिन सबसे ज्यादा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की चर्चा सबसे अधिक रही.
  4. अभिजीत दीपके ने कहा कि जब कोई चीज सड़ जाती है तो वहां से कॉकरोच निकालते हैं तो हमारा सिस्टम सड़ चुका हैं और वहीं से ये पार्टी बनी है और आज प्रदर्शन हो रहा है.
  5. कॉकरोच जनता पार्टी के पहले प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने के लिए लद्दाख से सोनम वाकचुंग सफेद कपड़ा और फूल लेकर आए जिसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाने की मांग जमकर होने लगी.
अगला लेख