Begin typing your search...

पैंट उतारी पेशाब किया और फिर छात्राओं को पास बुलाने लगा, छत्तीसगढ़ में हेडमास्टर की ऐसी हरकत, पैरेंट्स ने बनाया वीडियो

हेडमास्टर ने पहले छात्रों के सामने पैंट उतारकर पेशाब कर दी और फिर छात्राओं को बुलाने लगा. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. हेडमास्टर का नाम भुवनेश्वर कौशिक है.

पैंट उतारी पेशाब किया और फिर छात्राओं को पास बुलाने लगा, छत्तीसगढ़ में हेडमास्टर की ऐसी हरकत, पैरेंट्स ने बनाया वीडियो
X

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक सरकारी स्कूल के हेमास्टर ने क्लास में अश्लील हरकत की. उसने बच्चों के सामने पैंट उतारी और फिर क्लासरूम में ही पेशाब करने लगा. घटना डोंगाकोहरौद में स्थित प्राथमिक शाला की है. क्लास में मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद नाराज परिवार वाले स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर को अर्धनग्न हालत में देखकर उसका वीडियो बनाया और पुलिस को सूचित किया. शिकायत के आधार पर स्कूल के हेडमास्टर को अरेस्ट कर लिया गया है.

इतना ही नहीं हेडमास्टर ने पैंट उतारने के बाद छात्राओं को गलत तरीके से देखा और अपने पास बुलाने लगा. जब परिजन स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर केवल अंडरवियर पहने था और कुर्सी पर बैठा था. जैसे ही उसने देखा कि उसका वीडियो बन रहा है तो वो पैंट पहनने लगा. उसे इस हालत में देख उससे सवाल-जवाब किए गए और 112 नंबर पर फोन लगाकर पुलिस को बुलाया गया. आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीचर का नाम भुवनेश्वर कौशिक है. वह डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है. शुक्रवार को चौथी-पांचवीं के बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे तो दूसरे कमरे में हेडमास्टर भुवनेश्वर कौशिक पैंट उतारकर अपनी कुर्सी पर बैठा था.जब बच्चे हेडमास्टर के पास पहुंचे तो वह उसने उनके सामने ही पेशाब किया और चौथी-पांचवीं कक्षा की छात्राओं को अपने पास बुलाकर अश्लील हरकत करने की कोशिश की.

थाना प्रभारी सावन सारथी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.हेडमास्टर को हिरासत में लिया गया है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के बाद संबंधित के विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

अगला लेख