Begin typing your search...

हाथ जोड़िए से लेकर हाथ मिलाने तक, नीतीश के लाल को सीखनी होगी पॉलिटिक्स की ABCD! कैमरे पर पहले दिन ही खुली पोल

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जेडीयू जॉइन की, लेकिन पहले ही दिन का वीडियो वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके व्यवहार को लेकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं.

हाथ जोड़िए से लेकर हाथ मिलाने तक, नीतीश के लाल को सीखनी होगी पॉलिटिक्स की ABCD! कैमरे पर पहले दिन ही खुली पोल
X

बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लाल निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रख दिया. पटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

निशांत कुमार के राजनीति में आने को बिहार की सियासत में अहम माना जा रहा है. लंबे समय से उनके एक्टिव राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं. आखिरकार उन्होंने जेडीयू का दामन थामकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया और अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी.

क्या है निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने की पूरी कहानी?

पटना में जद(यू) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ली. जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें सदस्यता की रसीद प्रदान की, जबकि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, जमा खान, सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और पार्टी कार्यकर्ता भी इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बने.

ललन सिंह के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, भावुक हुआ माहौल

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब निशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान ललन सिंह ने उन्हें गुलदस्ता देकर बधाई दी और दोनों के बीच कार्यक्रम के दौरान लगातार बातचीत होती रही. निशांत के इस सम्मानजनक व्यवहार से ललन सिंह भावुक हो गए और उन्होंने निशांत कुमार को गले लगाकर आशीर्वाद दिया. इस दृश्य ने वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

वहीं सोशल मीडिया पर निशांत कुमार का वीडियो तेजी से वायरल जिसमें उनकी हरकतों को कैमरे में देखा जा रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी ने कहा कि हाथ जोड़कर अभिवादन कीजिए तो किसी ने हाथ मिलाने को कहा इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स और विपक्ष जमकर चुटकी ले रहे हैं. वहीं यूजर्स ने क्या कहा आइए जानते हैं.

निशांत का वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

Rajesh Sahu नाम के एक यूजर ने लिखा कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आ गए. पार्टी में शामिल होने वाली जो पर्ची मिली, पड़ोस वाले से पूछा इसे क्या करें! उसने कहा कि जेब में रख लीजिए. रख लिया. ललन सिंह ने पटका पहनाया तो दूसरे व्यक्ति ने इशारा किया कि सामने हाथ हिलाकर अभिवादन कर लीजिए. निशांत ने हाथ जोड़ लिया. अभी कॉन्फिडेंस थोड़ा कम है. आगे अब मंत्री बनेंगे. फिर देखा जाएगा कि काम कैसे करते हैं. पब्लिक के बीच बोलते कैसे हैं. Narendra Pratap नाम के एक यूजर ने लिखा कि, 25 सैकेंड पार्टी की टोपी नही पहन सके.. पार्टी कैसे संभालेगें! कार्यकर्ताओं का उल्लास "मुंह बंद करने के इशारे" से शांत करना चाहते है. भैया को शोर पसंद नही है. निशांत बाबू क्या राजनीति करेगें! नीतीश कुमार ने अपने क्यूट से बेटे को "निकृष्टों के संसार" में धकेल दिया है.

क्या बोले निशांत कुमार अपने पहले बयान में?

जद(यू) की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि 'मैं अल्लाह का आशीर्वाद लेने आया हूं. अल्लाह, वाहेगुरु और भगवान सब एक ही हैं. मेरे पिताजी भी सभी धर्मों को साथ लेकर चलते रहे हैं, मेरी भी कोशिश रहेगी कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलूं.” निशांत कुमार के इस बयान को सामाजिक समरसता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान के संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

क्या बिहार की राजनीति में नई भूमिका निभाएंगे निशांत कुमार?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से जद(यू) को युवा नेतृत्व मिल सकता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं, ऐसे में उनके बेटे की सक्रिय राजनीति में भागीदारी आने वाले समय में पार्टी के लिए अहम साबित हो सकती है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि निशांत कुमार चुनावी राजनीति में कब और किस भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन उनकी एंट्री ने बिहार की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है.

नीतीश कुमारबिहार
अगला लेख