Begin typing your search...

गर्लफ्रेंड पर लगी मुहर, तो अनुष्का शर्मा के साथ मनीष कश्यप का पुराना इंटरव्यू होने लगा वायरल- देखें वीडियो

मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की, वैसे ही उनकी निजी लाइफ को लेकर चर्चा तेज हो गई. वहीं अब मनीष और अनुष्का का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Manish Kashyap Girlfriend Anushka Sharma
X

Manish Kashyap Girlfriend Anushka Sharma

( Image Source:  X/ @chairman_0hzm3_ )

बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. लंबे समय से उनकी लव लाइफ और गर्लफ्रेंड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. अब मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा नाम की लड़की के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

खास बात यह है कि अनुष्का ने इस तस्वीर को मनीष कश्यप के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैबरेशन में पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. वहीं, दोनों का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें मनीष कश्यप अनुष्का का इंटरव्यू लेते दिखाई दे रहे हैं.

मनीष ने तस्वीर के साथ क्या लिखा?

मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीर साझा की है. इसमें दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रहे हैं. दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को मनीष कश्यप के इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा "ख्वाबों में देखा था जिस एहसास को, आज उसी हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है."

किस बात को लेकर किया था इंटरव्यू?

दरअसल ये पुराना वीडियो पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव के दौरान का है. इस दौरान मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा से पूछा था कि "अध्यक्ष बनने के बाद आप क्या करेंगी? जिसका जवाब देते हुए अनुष्का कहती है कि अध्यक्ष बनने के बाद मैं बहुत काम करूंगी, छात्रवास जहां हमारे भाई लोग रहते है उसमें बहुत दिक्कत होती है. मैंने छात्रों से बात की है तो उन्होंने बताया है कि छात्रवास की जो बिल्डिंग है अभी जर्जर स्थिति में है और वहां मेस की सुविधा भी नहीं है. तो ये लोग खुद से खाना बनाते हैं. तो इसी पर मुझे काम करना है, जब पटना यूनिवर्सिटी इतना पैसा देती है तो ये लोग करते क्या है?"

कौन हैं अनुष्का शर्मा?

अनुष्का शर्मा को अनुष्का कुमारी के नाम से भी जाना जाता है. वह बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. अनुष्का छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं. वह पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार थीं. छात्र राजनीति और चुनाव के दौरान उनकी सक्रियता के चलते भी वह चर्चा में रही थीं.

मनीष कश्यप के साथ अनुष्का की तस्वीर और उसमें लिखे कैप्शन ने दोनों की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. वहीं, पुराना इंटरव्यू वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने कनेक्शन की भी चर्चा हो रही है. फिलहाल इस पोस्ट ने मनीष कश्यप की लव लाइफ को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

अगला लेख