Begin typing your search...

'देश को गडकरी ने कर दिया बर्बाद', E20 पेट्रोल डलवाकर गाड़ी हुई खराब, यूट्यूबर मनीष कश्यप सरकार पर आगबबूला- देखें वीडियो

यूट्यूबर मनीष कश्यप का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर E20 पेट्रोल को लेकर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं.

manish kasyap video viral
X

manish kasyap video viral

( Image Source:  X/ @RanjanSinghh_ )

देश में E20 पेट्रोल को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है, सोशल मीडिया पर आए दिन बाइक और गाड़ियों की वीडियो सामने आ रही है जिनमें दावा किया जा रहा है कि इथेनॉल मिश्रण पेट्रोल के चलते उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंच रहा है, इंजन खराब हो रहे हैं और तेल के टैंक पर मक्खियां लग रही है. बावजूद इसके केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि उनके पास ऐसे कोई मामले सामने नहीं आए हैं.

वहीं अब बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 पेट्रोल को लेकर नितिन गडकरी और केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला. मनीष कश्यप का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी गाड़ी को सही करवाने के लिए सर्विस सेंटर पहुंचे हैं. उनका मानना है कि E20 पेट्रोल की वजह से उनकी और बाकी लोगों की गाड़ियां खराब हो रही है.

क्यों भड़के मनीष कश्यप?

यूट्यूबर मनीष कश्यप का ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें वे E20 पेट्रोल को लेकर सरकार और नितिन गडकरी पर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दे रही है. दरअसल मनीष कश्यप अपनी इनोवा हाइक्रोस गाड़ी की सही करवाने सर्विस सेंटर पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि मेरी गाड़ी 10 हजार किलोमीटर की सर्विस होने के बाद फिर से सर्विस के लिए आ गई.

इसके बाद मनीष कश्यप सर्विस सेंटर के ऑफिसर से कहते हैं कि बताइए मेरी गाड़ी में क्या दिक्कत आई है. इस पर सर्विस सेंटर का ऑफिसर बोलता है कि आपकी गाड़ी में 80 फीसदी इथेनॉल पाया गया है. इस दौरान वे एक बोतल भी दिखाते हैं जिसमें E20 पेट्रोल है. उसमें कचरा और पानी की मात्रा ज्यादा होने की बात भी कही गई. इसके अलावा उनकी गाड़ी का माइलेज भी कम हो गया.

नितिन गडकरी को लेकर क्या बोले मनीष कश्यप?

आगे मनीष कश्यप नितिन गडकरी पर भड़कते हुए कहते हैं कि "जरा बताइए नितिन गडकरी जी ड्रामा लगाकर रखे हैं आप, देख को बर्बाद कर दिए आप. जितनी पेट्रोल वाली गाड़ी और बाइक है सब रो रहे हैं. इसका कारण सिर्फ आप ही है. किसी गाड़ी में चिटी लग जा रही है, किसी की रास्ते में खराब हो जा रही है कहां से हम अपने बाप के यहां से इथेनॉल खरीदकर लाए हैं क्या. इसका टेस्ट होना चाहिए कि कैसे आप इसको मिलवाते हैं. झूठ बोल रहे हैं आप लोग, 20 फीसदी इथेनॉल बोलकर देश को बर्बाद कर दिया."

आगे उन्होंने कहा कि "पूरे देश की गाड़ियों को नितिन गडकरी ने बर्बाद करके रख दिया. अपने बेटे को फायदा पहुंचाने के लिए नितिन गडकरी ने ये सब किया है. मैं इसको लेकर हाई कोर्ट जाऊंगा, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट भी जाऊंगा. इन लोगों ने कोई मापदंड पूरा नहीं किया, जबरदस्ती इसको शुरू कर दिया."

अगला लेख