Begin typing your search...

तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं? CM हिमंता सरमा के 'Roads of Assam' वीडियो पर बवाल, AI बताकर यूजर्स ने उठाए सवाल

असम के CM हिमंता बिस्व सरमा का Roads of Assam वीडियो वायरल. कुछ लोग इसे असम इंफ्रास्ट्रक्चर बता रहे हैं, तो कई यूजर्स ने इसे AI जनरेटेड वीडियो बताया.

तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं? CM हिमंता सरमा के Roads of Assam वीडियो पर बवाल, AI बताकर यूजर्स ने उठाए सवाल
X
( Image Source:  @HimantaBiswaSarma- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 11 March 2026 4:16 PM IST

असम की सड़कों को लेकर सोशल मीडिया पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. दरअसल, असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया, जिसे उन्होंने असम की सड़कों का नजारा बताया. वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया और इस पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. एक तरफ कुछ लोग इसे असम के तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की शानदार झलक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. इसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई और क्या बोले यूजर्स?

'Roads of असम' वाले वीडियो में क्या?

वीडियो में हरे-भरे पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच एक चमचमाती सड़क पर दौड़ती गाड़ियां दिखाई देती हैं. ड्रोन शॉट में फिल्माए गए इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने इसे फॉर्मूला-1 ट्रैक जैसा बताया. लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई और दावा किया जाने लगा कि यह असली नहीं बल्कि AI से तैयार किया गया क्लिप है. वहीं उस वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री ने गोविंदा का गाना तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं शेयर किया है.

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'ये फॉर्म्यूला-1 रेस का ट्रैक नहीं असम की सड़कें हैं.' वीडियो में साफ-सुथरी चौड़ी सड़क, ड्रोन से लिए गए शानदार एंगल और तेज रफ्तार में दौड़ती गाड़ियां दिखाई दे रही थीं. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच गुजरती यह सड़क कई लोगों को बेहद आकर्षक लगी और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया.

Roads of Assam वाले वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?

इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. @NayakRagini नाम के एक यूजर ने लिखा कि, अब क्या AI Generated वीडियो को ‘Roads of Assam’ बताने वाले. असम के इन मुख्यमंत्री को ‘पागल’ घोषित नहीं कर देना चाहिए? @NationFirst78 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, अब क्या ₹10,000 में गधे के साथ सेल्फी लिवाने वाली को 'पागल' घोषित नहीं कर देना चाहिए. तो वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को लेकर Grok से सवाल पूछ रहे हैं कि ये वीडियो सही है कि गलत.

आखिर लोगों ने इस वीडियो को AI क्यों बताया?

वीडियो के वायरल होते ही कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसमें कुछ अजीब चीजें नोटिस कीं. उनके मुताबिक कई गाड़ियां एक ही दिशा में असामान्य तरीके से दौड़ती दिख रही थीं. कुछ वाहन रॉन्ग साइड में चलते नजर आए, गाड़ियों की स्पीड और मूवमेंट थोड़ी असामान्य लग रही थी. इन कारणों से कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है. उनका कहना था कि ऐसी तकनीकी गलतियां अक्सर AI-जनरेटेड वीडियो में देखने को मिलती हैं.

असम न्‍यूज
अगला लेख