'झूठे वादे कर देश की सुरक्षा को खतरे में डाला', कोकराझार में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, 10 प्वाइंट में जानें सबकुछ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कोकराझार से 4570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की और तीन नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा कि बोडोलैंड अब संघर्ष से निकलकर शांति और विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के कोकराझार से राज्य के विकास को बड़ी रफ्तार देते हुए 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई योजनाओं का उद्घाटन किया. खराब मौसम के कारण वे कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके और गुवाहाटी से ही रैली को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डबल-इंजन सरकार असम की विरासत को संरक्षित रखते हुए तेज़ विकास पर काम कर रही है और आज Bodoland सहित पूरा Assam शांति और प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है. पीएम मोदी ने इस दौरान पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई.
1. असम को 4570 करोड़ की सौगात क्या है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के कोकराझार पहुंचने के बाद 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन और आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोकराझार सहित इस पूरे क्षेत्र ने बीते दशकों में बहुत कुछ सहा था, बहुत कुछ खोया था. हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन पहाड़ियों में बम-बंदूक की ही गूंज सुनाई देती थी. लेकिन आज ये तस्वीर बदल रही है.
2. कांग्रेस को क्यों बताया झूठे वादों की दुकान?
पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है. क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता. वहीं, आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है. हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है."
3. डबल इंजन सरकार को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि NDA की ‘डबल-इंजन’ सरकार असम की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और तेज़ विकास को लेकर हर स्तर पर लगातार काम कर रही है. पीएम मोदी ने कहा," कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है. क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता.
4. कोकराझार और आसपास के क्षेत्र ने किन मुश्किलों का सामना किया?
उन्होंने कहा कि कोकराझार और आसपास के क्षेत्रों ने पिछले कई दशकों में संघर्ष और कठिनाइयों का सामना किया है. कांग्रेस ने इस क्षेत्र में विकास पर ध्यान नहीं दिया.
5. बोडोलैंड के भविष्य को लेकर पीएम मोदी का क्या दावा है?
प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक अब बोडोलैंड शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है और क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं. आज बोडोलैंड शांति और विकास की राह पर चल पड़ा है आज असम शांति और विकास का नया अध्याय लिख रहा है."
6. असम के विकास को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोकराझार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज असम शांति और प्रगति का एक नया अध्याय लिख रहा है. अब यह प्रदेश देश के किसी भी राज्य से पीछे नहीं है.
7. रैली में मौजूद लोगों के लिए पीएम मोदी ने क्या संदेश दिया?
उन्होंने रैली में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों, खासकर माताओं और बहनों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्यार उनके लिए कर्ज जैसा है, जिसे वे सेवा और विकास के जरिए चुकाने की कोशिश करेंगे.
8. कोकराझार कार्यक्रम में पीएम मोदी क्यों नहीं पहुंच सके?
खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री कोकराझार नहीं पहुंच सके और उन्हें Guwahati से ही कार्यक्रम को संबोधित करना पड़ा. यहां पर बता दें कि खराब मौसम की वजह से मोदी को असम के कोकराझार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचना संभव नहीं हो सका. वे दिल्ली से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे, लेकिन मौसम बिगड़ने के कारण उन्हें गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा. इसके बाद उन्होंने वहीं से वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित किया.
9. पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए गए?
पीएम मोदी ने असम और पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए तीन नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई.उन्होंने कहा कि जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस शामिल हैं, जो पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बीच यात्रा, व्यापार और पर्यटन को आसान बनाएंगी.
10. घुसपैठियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला
पीएम ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के कोकराझार जिले में 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की डिजिटल रूप से शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वदेशी लोगों की जमीन घुसपैठियों को सौंपकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाला. आगामी चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएं, यह स्पष्ट संदेश दें कि घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है. घुसपैठियों को असम से बाहर निकालने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है.




