Virat Kohli Retires: '14 साल की पारी' का हुआ अंत, आंकड़ों में विराट कोहली का शानदार टेस्ट करियर
वो सिर्फ एक बल्लेबाज़ नहीं था, वो एक दौर था… वो मैदान पर उतरता था, तो लगा करता था जैसे भारत की नसों में आग दौड़ रही हो. अब वही विराट कोहली, जिसने टेस्ट क्रिकेट को फिर से 'कूल' बनाया, जिसने विदेशी ज़मीं पर शेर की तरह दहाड़ लगाई, आज उसी विराट ने सफेद जर्सी को हमेशा के लिए टांग दिया. 14 साल, 123 मैच, हजारों जज़्बात… और एक विरासत, जो कभी खत्म नहीं होगी.

विराट कोहली, एक ऐसा खिलाड़ी जिसने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, दुनिया भर के गेंदबाजों में खौफ पैदा किया और कप्तानी में भी इतिहास रचा. विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया, और इसके साथ ही खत्म हुआ 14 वर्षों का एक स्वर्णिम युग. यह एलान इंग्लैंड दौरे से पहले आया है, जो 20 जून से हेडिंग्ले में शुरू होने वाला है. आइए जानते हैं कोहली के टेस्ट करियर का हर आंकड़ा, उपलब्धि और उतार-चढ़ाव:
विराट कोहली का टेस्ट करियर: नंबर्स बोलते हैं
- कुल टेस्ट मैच - 123
- पारियां - 210
- कुल रन - 9230
- औसत - 46.85
- स्ट्राइक रेट - 55.57
- सबसे बड़ा स्कोर - 254 (नॉटआउट)
- शतक - 30
- अर्धशतक - 31
सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान
कप्तानी में कोहली ने भारत को 68 टेस्ट मैचों में लीड किया और 40 में जीत दिलाई. वह टेस्ट इतिहास में छठे सबसे अधिक टेस्ट कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं.
टेस्ट मैचों में दुनिया के टॉप 6 कप्तान
- ग्रीम स्मिथ – 109
- एलन बॉर्डर – 93
- स्टीफन फ्लेमिंग – 80
- रिकी पोंटिंग – 77
- क्लाइव लॉयड – 74
- विराट कोहली – 68
करियर का गोल्डन फेज: 2016-2019
- 43 मैच, 4208 रन
- औसत: 66.79
- 16 शतक, 10 अर्धशतक
- 2018 में अकेले बनाए 1322 रन – साल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों में टॉप पर रहे
करियर का डाउन फेज: 2020 के बाद
- 39 टेस्ट, 2028 रन
- औसत: 30.72
- सिर्फ 3 शतक, 9 अर्धशतक
2023 में वापसी
- 8 टेस्ट, 671 रन
- औसत: 55.91
- 2 शतक, 2 अर्धशतक
2024-25 में फिर गिरावट
- 10 टेस्ट, 382 रन
- औसत: 22.47
- 1 शतक, 1 फिफ्टी
अंतिम टेस्ट सीरीज
- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (2024-25, ऑस्ट्रेलिया)
- 9 पारियों में 190 रन
- एकमात्र शतक: पर्थ में
विराट कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धियां
- टेस्ट करियर में 9230 रन: टेस्ट इतिहास में 19वें नंबर पर
- 2014-15 ऑस्ट्रेलिया टूर: 692 रन – किसी सीरीज़ में 40वां सबसे ज़्यादा
- 2018: एक साल में 1322 रन – भारत की ओर से सर्वाधिक
- डबल सेंचुरी: श्रीलंका के खिलाफ एक सीरीज़ में 2 दोहरे शतक – दूसरे नंबर पर
- 2014-15 ऑस्ट्रेलिया सीरीज़: 4 शतक – दूसरे सबसे ज़्यादा
विरासत और विदाई
विराट कोहली न केवल आंकड़ों में एक दिग्गज रहे, बल्कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को आक्रामकता, फिटनेस और आत्मविश्वास की जो नई पहचान दी, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनकी विदाई उस समय हुई है जब भारत एक नए टेस्ट चक्र में प्रवेश कर रहा है, जहां अब किसी नए कोहली की तलाश होगी.