Aaj ki Taaza Khabar: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में दर्दनाक हादसा, बस में लगी आग; 10 लोगों की मौत
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 26 मार्च 2025 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 26 March 2026 9:17 AM
सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी
लोकसभा सांसद राहुल गांधी सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भर्ती हैं. अस्पताल ने बताया, "सोनिया गांधी को मंगलवार रात 10:22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत स्थिर है. डॉक्टर पेट और मूत्रमार्ग में संभावित संक्रमण की जांच कर रहे हैं. डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और उन्हें एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं."
- 26 March 2026 8:40 AM
भारत के लिए खुला होर्मुज
मिडिल ईस्ट जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा "हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान सहित मित्र देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी."
- 26 March 2026 8:29 AM
ढाका में बचाव अभियान जारी
कल शाम पद्मा नदी में एक यात्री बस गिरने के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है, जिसमें अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है.
- 26 March 2026 8:24 AM
मार्कापुरम में दर्दनाक हादसा
आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम जिले में एक ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मारी. टक्कर के बाद बस में आग लग गई. 10 यात्री इसी बस में जलकर मर गये. इस बस में कुल कितने यात्री सवार थे इसकी पुष्टि की जा रही है.




