Begin typing your search...

भारत को लगा बड़ा झटका, Varun Chakaravarthy अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, एशियन गेम्स पर भी मंडराया खतरा

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. दिल्ली में खेले गए पहले T20I के बाद उन्हें नई चोट लगी है. इस मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था और वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट लिया था.

Varun Chakaravarthy Injury update
X

Varun Chakravarthy

( Image Source:  BCCI )

Varun Chakaravarthy Injury: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही तीन मैचों की T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं. रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला T20I खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच के बाद वरुण को चोट लगी और सोमवार को उनके सीरीज से बाहर होने की जानकारी सामने आई.

BCCI के एक सूत्र ने Times of India को बताया, "हां, वरुण को बाहर कर दिया गया है. वह पूरी सीरीज नहीं खेलेंगे. यह नई चोट है." हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वरुण को किस तरह की चोट लगी है और इसकी गंभीरता कितनी है.

पहले T20I में कैसा रहा वरुण का प्रदर्शन?

चोट लगने से पहले वरुण चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में अच्छी गेंदबाजी की थी. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन दिए और एक विकेट हासिल किया. यानी उन्होंने रन रोकने के साथ टीम को एक अहम विकेट भी दिलाया. वरुण के लिए यह चोट इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि वह हाल ही में एक हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरकर लौटे थे. इसी चोट के कारण वह जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के व्हाइट-बॉल मुकाबलों से बाहर रहे थे.

कुछ दिन पहले खुद बताई थी चोट की चिंता

वरुण ने पिछले सप्ताह अपनी चोटों को लेकर बात करते हुए कहा था कि मांसपेशियों से जुड़ी चोट उनके लिए नया अनुभव है. उन्होंने बताया था कि इससे पहले उन्हें जो चोटें लगी थीं, वे ज्यादातर मैदान पर किसी टक्कर या दूसरे तरह के हादसों के कारण हुई थीं.

अब नई चोट के बाद एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस और BCCI के Centre of Excellence (CoE) पर सवाल उठ सकते हैं. भारतीय क्रिकेट में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बीच BCCI का CoE पहले भी चर्चा और जांच के दायरे में रहा है.

एशियन गेम्स में खेलने पर भी सवाल

वरुण चक्रवर्ती की यह ताजा चोट उनके लिए सिर्फ अफगानिस्तान सीरीज तक सीमित समस्या नहीं है. भारत के इस स्पिनर के 19 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियन गेम्स में खेलने पर भी अब संदेह पैदा हो गया है.

यानी अगर वरुण समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो भारतीय टीम को एशियन गेम्स के लिए भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है. फिलहाल उनकी चोट की सही प्रकृति और रिकवरी टाइम को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख