वैभव सूर्यवंशी की लगेगी लौटरी, टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; इस महीने होगा Team India के लिए डेब्यू!
आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए देखा जाने वाला है. सिलेक्टर्स ने अब वैभव के लिए खास प्लान बनाया है.
आईपीएल के दौरान वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए धमाल मचा रहे हैं. 15 साल की उम्र में आज इस खिलाड़ी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है. पहली गेंद पर चौका छक्का लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी की अब जल्द ही लौटरी लगने वाली है, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वैभव को जून में आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.
अगर ऐसा होता है तो वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस लिस्ट में फिलहाल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम है लेकिन वैभव अब उनको पीछे छोड़ सकते हैं.
क्या होगा टीम इंडिया के लिए डेब्यू?
रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे के लिए शॉर्टलिस्ट किया है. एक बोर्ड अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा "वह आयरलैंड दौरे के लिए दावेदार हैं और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है." ऐसे में वैभव टीम इंडिया के लिए आयरलैंड दौरे पर अपना डेब्यू करते हुए दिख सकते हैं.
ये भी पढ़ें :80 दिन-18 मैच और सात 0, फिर भी Abhishek Sharma पर नहीं कोई सवाल; आदत या आंकड़े हैं वजह?
कैसा रहा अबतक IPL 2026 में प्रदर्शन?
1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन
2. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन
3. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन
4. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 0
वैभव ने न सिर्फ रन बनाए, बल्कि आत्मविश्वास के साथ बड़े गेंदबाजों का सामना किया. यहां तक कि जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपनी निडरता दिखा दी. साथ ही जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी की.
क्या है सिलेक्टर्स की सोच?
सिलेक्टर्स वैभव को मौका देने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते. हालांकि, संभावना है कि उन्हें कमजोर टीम के खिलाफ डेब्यू कराया जाए. सूत्रों के अनुसार, अगर वैभव सूर्यवंशी अपनी मौजूदा फॉर्म जारी रखते हैं, तो उन्हें आयरलैंड सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है.




