Begin typing your search...

कितने खतरनाक हो चुके हैं Vaibhav Sooryavanshi? आउट होने के बाद SRH की मालकिन Kayva Maran का जश्न बताता है- VIDEO

15 साल के वैभव सूर्यवंशी SRH के खिलाफ पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हो गए. उन्हें प्रफुल हिंगे ने आउट कर RR को बड़ा झटका दिया. सूर्यवंशी के आउट होने के बाद काव्या मारन के जश्न का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

Kavya maran reaction on vaibhav sooryavanshi wicket goes viral
X

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर काव्या मारन का रिएक्शन हो रहा वायरल

( Image Source:  IPL )

Kavya Maran Celebration viral video on Vaibhav Sooryavanshi Wicket,: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी से सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ एक और धमाकेदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 मुकाबले में शुरुआत से ही खेल बदल दिया. महज 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए चर्चा में रहे हैं, लेकिन इस मैच में उन्हें गोल्डन डक का सामना करना पड़ा. SRH के तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने पहली ही गेंद पर बड़ा झटका दे दिया. उन्होंने हार्ड लेंथ गेंद डाली, जिस पर सूर्यवंशी ने आक्रामक पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग चूक गई। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में ऊंची चली गई।

विकेटकीपर ईशान किशन आगे बढ़े, लेकिन कैच सलिल अरोड़ा ने सुरक्षित पकड़ लिया। इसके साथ ही SRH को मैच की शानदार शुरुआत मिल गई,. कैच पूरा होने से पहले ही कैमरा SRH डगआउट की ओर गया, जहां टीम की मालिक काव्या मारन अपनी सीट से खड़ी होकर इस अहम विकेट का जश्न मनाती नजर आईं. जैसे ही कैच पूरा हुआ, SRH के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. खतरनाक ओपनर को बिना खाता खोले आउट करना टीम के लिए बड़ा मोमेंट था.

लगातार चार मैच में पहली गेंद पर सूर्यवंशी ने जड़ी बाउंड्री

वहीं, वैभव सूर्यवंशी के लिए यह निराशाजनक पल रहा.आउट होने के बाद उन्होंने आसमान की ओर देखा और निराशा के साथ पवेलियन लौट गए. इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे इस युवा बल्लेबाज़ का यह एक दुर्लभ फ्लॉप शो रहा. इससे पहले, सूर्यवंशी ने इस सीजन हर गेंदबाज की पहली गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा था. उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था, जबकि भुवनेश्वर कुमार की गेद पर चौका लगाया था. लेकिन इस मुकाबले में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वे अपना विकेट गंवा बैठे.

सूर्यवंशी इस आईपीएल में बेहद खतरनाक लय में दिख रहे हैं. वे दो बार 15 गेंद में फिफ्टी जड़ चुके हैं. उनके नाम 200 रन है. ऐसे में प्रफुल हिंगले ने उनका विकेट अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर चटकाकर हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई. हिंगले ने पहले ओवर में तीन, जबकि दूसरे ओवर में एक विकेट चटकाया. वे अब तक 2 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख