Aaj ki Taaza Khabar: आप भाजपा सरकार बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा; लव जिहाद को लेकर ये क्या बोल गए शाह
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 15 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 15 April 2026 5:26 PM
आप भाजपा सरकार बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा; अमित शाह
Amit Shah ने अलीपुरद्वार में West Bengal Elections 2026 को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो कोई भी चार शादी नहीं कर पाएगा. हम 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' दोनों को खत्म कर देंगे. महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं को भी हर महीने 3000 रुपये मिलेंगे. माताओं और बहनों को सरकारी बसों में टिकट नहीं लेना होगा और वे मुफ्त यात्रा कर सकेंगी..."
- 15 April 2026 3:17 PM
पश्चिम बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान: चाय बागान मजदूरों की सैलरी बढ़ाने और जलेश मंदिर के विकास का वादा
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो आने वाले ढाई साल में चाय बागान मजदूरों की सैलरी में 500 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की जाएगी.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक Jalpesh Temple में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी गई हैं. शाह ने कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी सरकार बनने पर जलेश मंदिर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, ताकि तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजबंशी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा, जिससे इस भाषा को आधिकारिक मान्यता मिल सके.
- 15 April 2026 2:45 PM
ईरान बातचीत से चाहता है समाधान- ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian
Masoud Pezeshkian ने कहा है कि Iran युद्ध नहीं चाहता, बल्कि बातचीत के जरिए समाधान चाहता है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर United States ईरान पर अपनी शर्तें थोपने या उसे झुकाने की कोशिश करता है, तो यह कोशिश कभी सफल नहीं होगी. पेज़ेश्कियन ने सवाल उठाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय सिद्धांतों के तहत आम नागरिकों, बच्चों, बुद्धिजीवियों और जरूरी संस्थानों जैसे स्कूल और अस्पतालों को निशाना बनाने का क्या औचित्य है?
- 15 April 2026 1:38 PM
हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागे 30 से ज्यादा रॉकेट
इज़रायली सेना के मुताबिक, बुधवार सुबह हिज़बुल्लाह के लड़ाकों ने उत्तरी इज़रायल की ओर 30 से ज्यादा रॉकेट दागे. यह हमला ऐसे समय हुआ जब कुछ घंटे पहले ही वॉशिंगटन में इज़रायल और लेबनान के बीच दशकों बाद पहली सीधी बातचीत हुई थी.
- 15 April 2026 12:54 PM
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर चिराग पासवान का बयान
सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं सम्राट चौधरी को बधाई देता हूं. उनके नेतृत्व में हम सभी मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे. मैं जनता को आश्वस्त करता हूं कि हम इस सरकार से उनकी अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, जिसका नेतृत्व युवा कर रहे हैं." आगे उन्होंने कहा "यदि महिला आरक्षण विधेयक को लागू करना है, तो परिसीमन कराना आवश्यक है. इससे सीटों की संख्या बढ़ेगी और उसी के आधार पर आरक्षण किया जाएगा."
- 15 April 2026 12:29 PM
पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर रोक
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को राहत देने वाले आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. असम में दर्ज मामले में उन्हें मिली एक सप्ताह की अग्रिम जमानत पर कोर्ट ने स्थगन लगा दिया है. यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भूयान सरमा के खिलाफ कई पासपोर्ट होने के आरोप से जुड़ा है. न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और अतुल एस चंदुरकर की पीठ ने खेड़ा को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि खेड़ा असम की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करते हैं, तो इस आदेश से उस प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
- 15 April 2026 11:16 AM
बिजेंद्र प्रसाद यदव और विजय कुमार चौधरी बने डिप्टी सीएम
बिजेंद्र प्रसाद यदव और विजय कुमार चौधरी ने बिहार के डिप्टी सीएम के लिए शपथ ली है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाग मंत्रीमंडल भंग हो गया था, जिसके बाद आज तीन अहम पदों पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ है.
- 15 April 2026 11:07 AM
सम्राट चौधरी की राजनीतिक यात्रा!
- 1995 में कांग्रेस नेता की हत्या और फिर जेल गए.
- 1999 में RJD से कृषि मंत्री बनाया गया.
- 2014 में JDU से मंत्री बने.
- 2018 में BJP जॉइन कर ली.
- 2024 में BJP से बिहार के उपमुख्यमंत्री बने.
- 2026 में BJP से बिहार के मुख्यमंत्री बना दिए गए हैं.
- 15 April 2026 11:04 AM
सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वह बिहार के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बन गए हैं.
- 15 April 2026 10:32 AM
लोक भवन के लिए रवाना हुए सम्राट चौधरी
मंदिर में पूजा करने के बाद सम्राट चौधरी लोक भवन के लिए रवाना हो गए हैं. वह आज 10:50 मिनट पर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे. बीते रोज उनके नाम का ऐलान हो गया था. ये पूरा घटनाक्रम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद हो रहा है.




