वाह अफगानिस्तान वाह! साउथ अफ्रीका से दूसरे सुपर ओवर में मिली हार, लेकिन जीत लिया दिल; पढ़ें हर गेंद का रोमांच
साउथ अफ्रीका ने सांसों को थाम देने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. मैच का नतीजा दूसरे सुपर ओवर में हुआ.
साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया
T20 World Cup 2026 SA vs AFG match super over highlights: टी-20 वर्ल्ड कप के 13वें मैच में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सांसों को थमा देने वाला मुकाबला देखने को मिला. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 19.4 ओवर में 187 रन पर सिमट गई. इससे मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया, लेकिन सुपर ओवर में भी मैच का नतीजा नहीं निकल सका.
इसके बाद दूसरा सुपर ओवर खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 18 रन ही बना सकी और मैच हार गई. डेविड मिलर ने अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में लगातार 2 छक्के जड़े. एक छक्का स्टब्स ने भी लगाया. अफगान टीम की ओर से गुरबाज ने केशव महाराज के ओवर में लगातार 3 छक्के जरूर लगाए, लेकिन साउथ अफ्रीका को मैच जीतने से नहीं रोक पाए. आइए, आपको दोनों सुपर ओवर के हर गेंद का पूरा रोमांच बताते हैं...
पहला सुपर ओवर
अफगानिस्तान (बॉलर- लुंगी एनगिडी)
- पहली गेंद- 4 (अजमतुल्लाह उमरजई)
- दूसरी गेंद- 6 (अजमतुल्लाह उमरजई)
- तीसरी गेंद- 1 (अजमतुल्लाह उमरजई)
- चौथी गेंद- 1 (रहमनुल्लाह गुरबाज)
- पांचवीं गेंद- 4 (अजमतुल्लाह उमरजई)
- छठी गेंद-1 (अजमतुल्लाह उमरजई)
साउथ अफ्रीका (बॉलर- फजलहक फारूकी)
- पहली गेंद- 1 रन (मिलर)
- दूसरी गेंद- 6 (ब्रेविस)
- तीसरी गेंद- आउट (ब्रेविस)
- चौथी गेंद- 4 (स्टब्स)
- पांचवीं गेंद- 0 (स्टब्स)
- छठी गेंद- 6 (स्टब्स)
दूसरा सुपर ओवर
साउथ अफ्रीका (बॉलर- उमरजई)
- पहली गेंद- 6 रन (स्टब्स)
- दूसरी गेंद- 1 (स्टब्स)
- तीसरी गेंद- 2 (मिलर)
- चौथी गेंद- 6 (मिलर)
- पांचवीं गेंद- 6 (मिलर)
- छठी गेंद- 2 (मिलर)
अफगानिस्तान (बॉलर- केशव महाराज)
- पहली गेंद- 0 (नबी)
- दूसरी गेंद- आउट (नबी)
- तीसरी गेंद- 6 (गुरबाज)
- चौथी गेंद- 6 (गुरबाज)
- पांचवीं गेंद- 6 (गुरबाज)
- छठी गेंद- आउट (गुरबाज)
मैच का पूरा हाल
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका ने रेयान रिकल्टन और क्विंट डी कॉक के तूफानी अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट पर 187 रन बनाए. रिकल्टन ने 28 गेंद में 61 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. वहीं, डी कॉक ने 41 गेंद में 3 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 59 रन बनाए. कप्तान एडेन मार्करम ने 5, डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, मार्को यान्सन ने 16 और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन बनाए. अजमतुल्लाह उमरजई ने 3, कप्तान राशिद खान ने 2 और फजलहक फारूखी ने 1 विकेट लिया.
अफगानिस्तान की टीम ने 4.2 ओवर में जड़े 51 रन
अफगानिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की. रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 4.2 ओवर में 51 रन जड़ डाले. जादरान 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गुलबदिन नईब और सेदिकुल्लाह अटल बिना खाता खोले आउट हुए. डारविश रसूली ने 15, उमरजई ने 22, मोहम्मद नबी ने 5, राशिद ने 20, मुजीब उर रहमान और फारूकी 0 रन बनाकर आउट हुए. गुरबाज ने 42 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 84 रन बनाए. नूर अहमद भी 15 रन बनाकर नाबाद रहे. लुंगी एनगिडी ने 3, जबकि यान्सन, रबाडा, जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिले. एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
अफगानिस्तान की पारी के अंतिम ओवर का पूरा रोमांच (बॉलर- कैगिसो रबाडा)
- पहली गेंद- 1 रन (नो बॉल)
- पहली गेंद- 1 रन(वाइड)
- पहली गेंद- 0 रन
- दूसरी गेंद - 6 रन (नूर अहमद)
- तीसरी गेंद- 0 रन
- चौथी गेंद- 2 रन + नो बॉल
- चौथी गेंद - रन आउट (1 रन)
इस तरह अंतिम ओवर में कुल 12 रन आए. फारूकी रन आउट हो गए, नहीं तो मैच अफगानिस्तान की टीम जीत सकती थी, क्योंकि दो गेंद बाकी थी और पूरी टीम आउट हो गई.





