Begin typing your search...

'मुझे बहुत अच्छे मौके नहीं मिले हैं', 2 साल से ODI टीम से बाहर Rishabh Pant का छलका दर्द, वापसी पर क्या कहा?

ऋषभ पंत 2 साल से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. अब इस पर उनका बयान सामने आया है. पंत ने कहा कि उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत अच्छे मौके नहीं मिले.

rishabh pant statement on india odi cricket team comeback
X

ऋषभ पंत  

Rishabh Pant: ऋषभ पंत इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. पंत आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देते हैं. वनडे और टी-20 में उनकी जगह बन नहीं पा रही है. उन्होंने आखिरी बार 7 अगस्त 2024 को वनडे मैच खेला था. दो साल हो गए, लेकिन अभी तक पंत अपनी जगह व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं बना पा रहे हैं. अब इस पर पंत का बयान सामने आया है.

पंत के ODI करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने 31 मैच खेले हैं, जिसमें 33.50 की औसत से उनके नाम 871 रन है. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 125 रन रहा. यह इस फॉर्मेट में उनका इकलौत शतक है. इसके अलावा, उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं.

'रेस्ट ऑफ इंडिया' के कप्तान हैं ऋषभ पंत

वेस्टइंडीज के खिलाफ़ वनडे और टी-20 सीरीज़ के लिए पंत को टीम में जगह नहीं मिली. इसके अलावा, वह एशियन गेम्स की टीम में भी नहीं चुने गए, हालांकि, ईरानी कप के लिए उन्हें 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' की कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई.


पंत ने वनडे क्रिकेट में वापसी पर क्या कहा?

पंत को उम्मीद है कि वे अभी भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेल सकते हैं. उन्होंने 'बिज़नेस ऑफ़ स्पोर्ट' पॉडकास्ट में कहा कि टीम से बाहर होना बुरा लगता है, लेकिन जब कोई झटका लगता है, तो वापसी का मौका भी हमेशा होता है. एक खिलाड़ी के लिए यह खेल का एक हिस्सा है. बात बस इतनी है कि हर समय राय देना आसान होता है, लेकिन साथ ही, लोगों को चीज़ों के होने का इंतज़ार भी करना पड़ता है.”

पंत ने कहा कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बहुत अच्छे मौके नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट बदल रहा है. कभी-कभी आपको मौके का इंतज़ार करना पड़ता है और चीज़ों को करके दिखाना होता है.

पंत की जगह कैसे कमज़ोर हुई?

पंत का उत्तराखंड जाते समय एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से वे एक साल तक प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर रहना पड़ा. इस दौरान पंत 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाए थे. पंत जब टीम से बाहर थे तो केएल राहुल ने मुख्य विकेटकीपर-बल्लेबाज़ के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली.

क्या टीम में वापसी कर पाएंगे पंत?

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में बैकअप ओपनर के तौर पर ध्रुव जुरेल को शामिल किया है. इससे यह पंत की ODI टीम में वापसी की उम्मीदें कम होती जा रही हैं. रेस में राहुल, ईशान और जुरेल उनसे आगे निकल चुके हैं.

अगला लेख