Begin typing your search...

IND vs WI 2nd ODI में Kuldeep Yadav ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंद में 200 विकेट चटकाने वाले बने भारत के पहले स्पिनर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 2 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया. वे सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. पहले मैच में कुलदीप यादव 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे थे.

Kuldeep Yadav
X

कुलदीप यादव

( Image Source:  BCCI )

Kuldeep Yadav 200 ODI Wickets: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम हासिल की. उन्होंने वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. वे सबसे तेज यह कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. उनसे पहले मोहम्मद शमी ने महज 104 वनडे में 200 विकेट का आंकड़ा छुआ था.

शमी और कुलदीप के अलावा, अजित अगकर ने 133 और जहीर खान ने 144 पारियों में 200 विकेट चटकाए थे. वहीं, अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ ने 147 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.


सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी

कुलदीप यादव सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 6319 गेंदों में यह कारनामा हासिल किया. पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक इस मामले में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने 5451 गेंदों में 200 विकेट लिए थे, जबकि राशिद खान को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 5782 गेंदें लगीं.


स्पिनरों में सबसे कम गेंदों में 200 ODI विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • 5451 - सकलैन मुश्ताक
  • 5782 -राशिद खान
  • 6319 - कुलदीप यादव
  • 6385 - एडम ज़म्पा
  • 6881 - आदिल राशिद
  • 6983- शेन वॉर्न

गुरनूर बरार ने दिए सबसे ज्यादा रन

गुरनूर बरार भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन दिए. उन्होंने 10 ओवर में 9.60 की इकोनॉमी रेट से 96 रन देकर 2 विकेट चटकाए. एक मैच में से सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है. उन्होंने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वानखेड़े में 106 रन दिए थे.


एक वनडे मैच में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा दिए गए सर्वाधिक रन

  • 106- भुवनेश्वर कुमार बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2015
  • 102- विनय कुमार बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, 2013
  • 97 - गुरनूर बरार बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2026
  • 96- गुरनूर बरार बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी, 2026
  • 92- भुवनेश्वर कुमार बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर, 2017

वेस्टइंडीज ने बनाया अपना सबसे बड़ा ODI टोटल

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ खिलाफ अपने ODI करियर का सबसे बड़ा टोटल बनाया. टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए. जॉन कैम्बपेल, शाई होप और आमिर जंगू ने शानदार शतक जड़ा. यह दूसरी बार है, जब भारत के खिलाफ तीन बल्लेबाजों ने वनडे में शतक जड़े हों.

भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा ODI स्कोर

  • 438/4 - साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2015
  • 411/8 - श्रीलंका, राजकोट, 2009
  • 405/7 - वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी, 2026
  • 389/4 - ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2020
  • 387/3 - इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2026

वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे ज़्यादा ODI स्कोर

  • 405/7 बनाम भारत, गुवाहाटी, 2026
  • 389 बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉर्ज, 2019
  • 385/7 बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2025
  • 381/3 बनाम आयरलैंड, डबलिन, 2019
  • 374/6 बनाम नीदरलैंड. हरारे, 2023


पहले मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' थे कुलदीप यादव

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए थे. इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. एक बार फिर कुलदीप ने 10 ओवर में 65 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख